फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Chhath Puja organised in Faridabad city

उगते सूर्य को अर्घ्य देकर आज संपन्न होगा छठ मैया का व्रत

Sat, 02 Nov 2019 10:00 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 02 Nov 2019 10:00 PM IST
विज्ञापन
Chhath Puja organised in Faridabad city
फरीदाबाद। बाट जे पूछेला बटोहिया, ई दल कहवां जाए ...., कोपि-कोपि बोलेली छठ माता सुनुए सेवक लोग...ले ले अईह हो भइया गेहूं के मोटरिया..., उग हो सुरूज देव... बहंगी लचकत जाए.... ओ पे सुगा मंडराय...जैसे लोकगीतों को गाते हुए पूर्वांचल के लोग शनिवार को शहर में स्थाई और अस्थाई घाटों पर अर्घ्य देने पहुंचे। श्रद्धालुओं ने शहर में जगह-जगह बने तालाबों (घाट) में पानी में खड़े होकर डूबते सूरज को अर्घ्य दिया। इन घाटों पर दिनभर उत्सव का माहौल रहा। परंपरागत गीतों की धूम और ढोल नगाड़ों की थाप के साथ श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना की। पति व बच्चों की लंबी आयु की कामना की। चार दिवसीय छठ महापर्व के तीसरे दिन श्रद्धालुओं ने शनिवार को भी व्रत रखा। इसके बाद उन्होंने डूबते हुए सूरज को अर्घ्य दिया, जबकि रविवार सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देकर छठ पर्व का समापन किया जाएगा। शनिवार को छठ महोत्सव में कई जगह श्रद्धालु दंडवत प्रणाम करते हुए घाटों पर पहुंचे।
विज्ञापन

एसजीएम नगर बौद्ध विहार स्थित छठ घाट, अशोका एंक्लेव मेन स्थित छठ पूजा समिति चिल्ड्रन पार्क और एतमादपुर पुल के घाट पर दोपहर से ही श्रद्धालु पहुंचने शुरू हो गए थे। महिला श्रद्धालु पारंपरिक गीत गाते हुए घाट तक पहुंचीं। अशोका एंक्लेव मेन स्थित छठ पूजा समिति चिल्ड्रन पार्क में धूमधाम से आयोजित छठ महोत्सव श्रद्धालुओं की खासी रौनक रही। यहां दोपहर से ही श्रद्धालुआं के आने का सिलसिला शुरू हो गया था। श्रद्धालुओं तालाब में खड़े होकर डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया। पूजन सामग्री और फलों से छठ मैया की पूजा अर्चना की। छठ गीत गाते हुए छठ घाट पर पहुंचे। पानी में खड़े होकर डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया। कई श्रद्धालु दंडवत प्रणाम करते प्रणाम करते हुए पहुंचे। इस अवसर पर मगनू झां, ऋषि रमन, आरएल गुप्ता, सुजीत झा, सिद्धी नाथ, संजीत और संतोष शर्मा मौजूद रहे। एसजीएम नगर स्थित बौद्ध विहार छठ पूजा एसमिति महोत्सव सांस्कृतिक कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहा। कार्यक्रम में विधायक सीमा त्रिखा, पूर्व मंत्री महेंद्र प्रताप, प्रथम महापौर सूबेदार सुमन, पार्षद विकास भारद्वाज, संदीप भारद्वाज, पूर्व पाष़द योगेश ढ़ीगडा और आम आदमी पार्टी नेता धर्मवीर भड़ाना शामिल रहे।
विज्ञापन

बच्चों ने की आतिशबाजी
आगरा नहर, गुड़गांव नहर, समेत शहर में जगह जगह बनाए गए छठ घाट पर छठ पूजा के दौरान व्रतियों के परिवार के बच्चों ने जमकर आतिशबाजी की। पटाखे जलाए। हालांकि इस दौरान उन्हें रोका जरूर जा रहा था। समाज सेवी बच्चों को प्रदूषण को देखते हुए पटाखे नहीं जलाने की अपील कर रहे थे। बच्चों को समझाया जा रहा था कि वह ऐसा नहीं करें। इससे प्रदूषण का स्तर और बढ़ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरक्षा के रहे पुख्ता इंतजाम
श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह बताया कि छठ घाटों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के निर्देश सभी थानाध्यक्षों को पहले दिया गया था। आगरा नहर रोड समेत कई क्षेत्रों में वाहनों का आवागमन रोक दिया गया था। जगह-जगह पुलिस के जवान तैनात थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed