फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Chhath festival starts from Friday with Nahay Khay in Noida

Chhath Puja 2023: नोएडा में घाट सज-धज कर तैयार, नहाय खाय के साथ कल से महापर्व शुरू; खरीदारी करते दिखे लोग

Thu, 16 Nov 2023 08:53 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 16 Nov 2023 08:53 PM IST
सार

नहाय-खाय के साथ शुक्रवार से चार दिवसीय छठ पूजा शुरू होगी। नोएडा में घाटों के आसपास सजावट, सफाई और विद्युत व्यवस्था की तैयारी अंतिम रूप में है। लोग नारियल, टोकरा, सूप और गन्ना के अलावा अन्य सामग्री खरीदते दिखे।

विज्ञापन
Chhath festival starts from Friday with Nahay Khay in Noida
chhat puja - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नहाय-खाय के साथ शुक्रवार से चार दिवसीय छठ पूजा महोत्सव की शुरुआत होगी। घाटों के आसपास सजावट, साफ-सफाई, विद्युत व्यवस्था और धार्मिक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारी अंतिम रूप में है। शहर में 50 से अधिक जगहों पर 100 से ज्यादा घाटों का निर्माण हो रहा है। सेक्टर-75, 71, 66, 62, 82, 93, 110, 12, 19 और 20 के अलावा नोएडा स्टेडियम, छिजारसी, चोटपुर, मोरना, छलेरा, सदरपुर, भंगेल सहित अन्य स्थानों पर कृत्रिम घाट बनाकर पर्व मनाया जाएगा।

विज्ञापन




उधर, विभिन्न सेक्टरों में पूजा सामग्रियों के लिए विशेष रूप से दुकानें लगाई गई हैं। लोग नारियल, टोकरा, सूप और गन्ना के अलावा अन्य पूजा सामग्री खरीदते नजर आए। हरौला, भंगेल, सेक्टर-62, 71 और लेबर चौक सहित अन्य स्थानों पर दुकानें सजी रहीं। व्रती शुक्रवार को लौकी व चना दाल की सब्जी और चावल बनाकर प्रसाद ग्रहण करेंगे। इसके साथ ही खरना का प्रसाद तैयार किया जाएगा। इस प्रसाद को लेने के बाद 36 घंटे के निर्जला व्रत की शुरुआत होगी। 
विज्ञापन





19 नवंबर शाम व्रती डूबते सूर्य को अर्घ्य देंगे। इसके बाद 20 की सुबह उगते हुए सूरज को अर्घ्य देने के बाद व्रत तोड़ेंगे। वहीं, अखिल भारतीय प्रवासी महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुन्ना कुमार शर्मा ने प्राधिकरण के सीईओ, डीएम और पुलिस आयुक्त से छठ व्रतियों को पानी, प्रकाश, सफाई और सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed