फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Checking on DND to stop farmers, jammed 4 km long

किसानों रोकने के लिए डीएनडी पर चेकिंग, 4 किमी लंबा जाम लगा

Mon, 04 Oct 2021 11:06 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 04 Oct 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
Checking on DND to stop farmers, jammed 4 km long
नोएडा। डीएनडी में लगा लम्बा जाम।
नोएडा। लखीमपुर खीरी कांड के बाद किसान नेताओं को रोकने के लिए दिल्ली पुलिस ने नोएडा बॉर्डर पर चेकिंग शुरू कर दी। सोमवार सुबह शुरू हुई वाहनों की चेकिंग से दिल्ली जा रहे वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। डीएनडी टोल पर दिल्ली जाने के लिए केवल एक लेन खोली गई। इससे वाहनों का दबाव बढ़ा और करीब 4 किमी लंबा जाम लग गया। जाम की सूचना मिलते ही डीसीपी ट्रैफिक ने डीएनडी पहुंचकर दिल्ली पुलिस से बात कर बंद लेने खुलवाएं। जिसके बाद वाहन चालकाें को राहत मिली। हालांकि सुबह 8 बजे से डीएनडी पर फंसे लोग 11 बजे के बाद ही दिल्ली जा पाए।
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी घटना के विरोध में रविवार रात से ही किसान संगठन और उनके पदाधिकारियों का घटनास्थल की ओर जाने का सिलसिला शुरू हो गया था। दिल्ली पुलिस को सूचना मिली थी कि किसान नेता गुरुनाम सिंह चढ़ूनी दिल्ली में नोएडा-गाजियाबाद से प्रवेश कर सकते हैं। जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने गाजियाबाद यूपी गेट पर चल रही दो लेन भी बंद कर दी। वाहनों का दबाव बढ़ने पर गाजियाबाद पुलिस-प्रशासन ने वाहनों को नोएडा की तरफ डायवर्ट कर दिया। इससे वाहनों का दबाव बढ़ा और जाम लगना शुरू हो गया।
विज्ञापन

उधर, डीएनडी पर गाजियाबाद के वाहन भी नोएडा से होते हुए दिल्ली जाने लगे थे। दबाव बढ़ने के कारण कुछ ही देर मे 4 किमी लंबा जाम लग गया। जाम की सूचना पर डीसीपी ट्रैफिक गणेश प्रसाद साहा ने मौके पर पहुंचकर दिल्ली पुलिस द्वारा बंद की गई कई लेन को खुलवाया तो ही यातायात सुचारु हो सका। कुछ देर के लिए चिल्ला बार्डर पर ही इसी तरह के हालात हुए थे। वहां पर एसीपी महेंद्र सिंह देव ने पहुंचकर मामले को संभाला तो यातायात को सुचारु हो सका। वहीं, कालिंदी कुंज बार्डर पर भी यातायात पुलिस ने पहुंचकर वाहनों को चलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नोएडा के अंदर भी लगा रहा जाम
नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर सड़क मरम्मत के कार्य की वजह से वाहन चालकों को जाम का सामना करना पड़ा। नोएडा से ग्रेटर नोएडा जाने वाले मार्ग पर फिल्म सिटी के पास ही सड़क की मरम्मत का काम चल रहा है। यहां पर काम होने के कारण वाहनों की गति धीमी हो गई। इसी तरह चिल्ला बार्डर पर भी कई घंटे तक वाहनों का दबाव रहा और रेंग रेंगकर ही वाहन चलने को मजबूर रहे।

डीएनडी व चिल्ला बार्डर पर दिल्ली सुरक्षा के लिए वाहनों की चेकिंग की गई थी। वहीं दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर जबकि गाजियाबाद पुलिस ने भी दिल्ली जा रहे वाहनों का रूट नोएडा की तरफ डायवर्ट कर दिया गया था। इससे वाहनों का दबाव बढ़ा तो जाम लग गया। लेकिन कुछ समय बाद ही इसे सुचारु कर लिया गया। - गणेश प्रसाद साहा, डीसीपी टैफिक नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed