फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Checking drive conducted at metro stations and on trains ahead of Independence Day.

Noida News: स्वतंत्रता दिवस से पहले मेट्रो स्टेशन और ट्रेन में चला चेकिंग अभियान

Thu, 13 Aug 2026 05:43 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2026 05:43 PM IST
विज्ञापन
Checking drive conducted at metro stations and on trains ahead of Independence Day.
फोटो
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। बृहस्पतिवार को नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र के मेट्रो स्टेशन और ट्रेन में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। एडीसीपी ग्रेटर नोएडा संतोष कुमार ने एसीपी प्रथम ग्रेटर नोएडा कृष्णपाल सिंह और पुलिस बल के साथ सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पुलिस अधिकारियों ने मेट्रो परिसर में संदिग्ध व्यक्तियों, सामान और वाहनों की जांच की। इस दौरान पुलिसकर्मियों को स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर विशेष सतर्कता बरतने और सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही नहीं करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने नियमों का उल्लंघन करने वालों पर प्रभावी कार्रवाई करने को कहा। पीसीआर और पीआरवी वाहनों को लगातार क्षेत्र में भ्रमणशील रहने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई की जा सके। पुलिस ने लोगों से भी संदिग्ध गतिविधि या वस्तु दिखाई देने पर तुरंत पुलिस को सूचना देने की अपील की। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed