फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   cheating of jewelery and other goods in name of daughter second marriage by pretending to be Talaashuda In Rab

'दो लाख दोगे तो शादी होगी': सालों ऐंठते रहे लड़की वाले पैसा, ज्वेलरी भी हड़प ली; पीड़ित ने थाने में लगाई गुहार

Wed, 22 Nov 2023 05:30 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 22 Nov 2023 05:30 PM IST
सार

रबूपुरा इलाके में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। जहां पर एक शादीशुदा बेटी को तलाशुदा बताकर दूसरी शादी के नाम आभूषण समेत अन्य सामान की ठगी का मामला सामने आया है। 

विज्ञापन
cheating of jewelery and other goods in name of daughter second marriage by pretending to be Talaashuda In Rab
शादी के नाम पर ठगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शादीशुदा बेटी को तलाकशुदा बताकर रिश्ता तय कर वर पक्ष से आभूषण समेत अन्य सामान ठगी किए जाने का मामला सामने आया है। रिश्ता रोकने में वर पक्ष आभूषण व अन्य सामान देने में 1 लाख 70 हजार रुपये खर्च कर चुके हैं। अब लड़की पक्ष के लोग दो लाख रुपये की और मांग कर रहे हैं।  6 दिसंबर को शादी होनी थी, लेकिन लड़की पक्ष के इंकार करने से सारी तैयारियां धरी की धरी रह गई। 

विज्ञापन


वर पक्ष ने मामले की शिकायत कर कार्रवाई की गुहार लगाई है। ककोड़ थाना क्षेत्र के अख्तियारपुर निवासी सुनील कुमार ने शिकायत में बताया कि उसकी अपनी पत्नी से तलाक हो चुका है। रघुपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव मुरादगढ़ी  में उसकी रिश्तेदारी है। 
विज्ञापन


मुरादगढ़ी निवासी अपने रिश्तेदार की तलाकशुदा महिला से शादी की बात चलाई थी। रिश्ता तय हो जाने के बाद गोद भराई सहित अन्य रस्मों में पूरी करने में पीड़ित ने लगभग 1.70 लाख रुपये खर्च कर दिए थे। जिसमें सोने के जेवर और कपड़े आदि दिए गए थे। शादी की तारीख 20 फरवरी 2023 तय हो गई थी। तमाम तैयारियां पूरी हो चुकी थी, लेकिन लड़की पक्ष ने उस दिन बारात लाने से मना कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद छह दिसंबर 2023 की तिथि नियत की गई। आरोप है कि अब लड़की पक्ष की ओर से दो लाख रुपये की और मांग की गई। और दो लाख रुपये नहीं देने से शादी करने से इंकार कर दिया। आरोप है कि शादी के नाम पर धोखाधड़ी कर उससे रुपये ऐठ लिए गए हैं। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed