फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   cheating in the name of funeral Booking was done for 25 thousand rupees on a website but there was no arrangement 

अंतिम संस्कार के नाम पर ठगी : एक वेबसाइट पर 25 हजार रुपये में की थी बुकिंग, शव लेकर पहुंचे तो नहीं थी कोई व्यवस्था 

Sun, 25 Apr 2021 02:51 PM IST
सुशील कुमार कुमार लाल सिंह, अमर उजाला, नोएडा
लाल सिंह, अमर उजाला, नोएडा Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Sun, 25 Apr 2021 02:51 PM IST
सार

सेक्टर-78 निवासी युक्ति आर्य का आरोप है कि एक रिश्तेदार की मौत के बाद अंतिम संस्कार के लिए एक वेबसाइट पर 25 हजार रुपये में बुकिंग की थी, लेकिन जब शव को लेकर दिल्ली के लोधी रोड स्थित श्मशान घाट पहुंचे तो वहां पर कोई व्यवस्था नहीं थी। 

विज्ञापन
cheating in the name of funeral Booking was done for 25 thousand rupees on a website but there was no arrangement 
मुजफ्फरनगर में अंतिम संस्कार करते कर्मचारी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

संक्रमितों के अंतिम संस्कार कराने के नाम पर भी लोगों के साथ ठगी हो रही है। ऐसा ही एक मामला प्रकाश में आया है। सेक्टर-78 निवासी युक्ति आर्य का आरोप है कि एक रिश्तेदार की मौत के बाद अंतिम संस्कार के लिए एक वेबसाइट पर 25 हजार रुपये में बुकिंग की थी, लेकिन जब शव को लेकर दिल्ली के लोधी रोड स्थित श्मशान घाट पहुंचे तो वहां पर कोई व्यवस्था नहीं थी। 

विज्ञापन


चार घंटे तक इधर-उधर टहलने के बाद मजबूरी में ब्रज घाट ले जाना पड़ा। इसके लिए एंबुलेंस चालक ने 25 हजार रुपये अलग से ले लिए। इसके बाद उन्होंने आईजीआरएस पर शिकायत करते हुए मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार लगाई है। वे फिटनेस ट्रेनर युक्ति फिट इंडिया मूवमेंट की ब्रांड एंबेसडर भी हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सेक्टर-74 अजनारा ग्रैंड निवासी एक रिश्तेदार की ग्रेनो वेस्ट स्थित एक अस्पताल में बुधवार देर रात कोरोना से मौत हो गई। गुरुवार को शव का अंतिम संस्कार कराना था। परिजन नोएडा सेक्टर-94 स्थित श्मशान घाट पहुंचे तो 18 घंटे बाद का समय मिला। इस पर उन्होंने अंतिम संस्कार के लिए आसपास श्मशान घाट की ऑनलाइन तलाश की तो एक कंपनी का नाम सामने आया। गूगल से नंबर लेने के बाद बात की तो उन्होंने दोपहर एक बजे का समय दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अंतिम संस्कार के लिए 25 हजार रुपये जमा करा लिए गए। तय समय के दो घंटे बाद एंबुलेंस आई और शव को दिल्ली की लोधी रोड स्थित श्मशान घाट ले जाया गया, लेकिन वहां पर कंपनी की ओर से कोई व्यवस्था नहीं की गई थी। इसके बाद कंपनी ने गाजीपुर श्मशान घाट भेज दिया। वहां पर स्थिति और भी अधिक खराब थी। जब कंपनी संचालक से बात करने का प्रयास किया तो उसने फोन उठाना बंद कर दिया। 


इसके बाद रिश्तेदारों ने ब्रज घाट जाने का निर्णय लिया, लेकिन एंबुलेंस चालक ने बताया कि उसे नोएडा से दिल्ली लाने का पैसा मिला था। यदि ब्रज घाट ले जाना है तो 25 हजार रुपये देने होंगे। मजबूरी में परिजन 25 हजार रुपये देकर ब्रज घाट पहुंचे और वहां पर अपने पैसों से स्वयं अंतिम संस्कार किया। उन्होंने मामले की शिकायत मुख्यमंत्री के साथ आलाअधिकारियों से भी की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed