फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Cheated worth Rs 22 crore in 23 states in the name of share trading

Noida News: शेयर ट्रेडिंग के नाम पर की 23 राज्यों में 22 करोड़ की ठगी

Tue, 02 Jul 2024 05:06 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jul 2024 05:06 AM IST
विज्ञापन
Cheated worth Rs 22 crore in 23 states in the name of share trading
गाजियाबाद। साइबर अपराध थाना पुलिस ने सोमवार को साइबर अपराधियों के गिरोह के दो शातिरों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 23 राज्यों के 168 लोगों के साथ 22 करोड़ 42 लाख रुपये की ठगी कर चुका है। गिरफ्तार किए गए चेतन शर्मा और राहुल साहू उर्फ सोनू की भूमिका ठगी की रकम जमा कराने के लिए बैंक खाते मुहैया कराने की थी। साथ ही, सोशल मीडिया पर लोगों को जाल में फंसाते थे।
विज्ञापन

गिरोह का सरगना हुसैन है, जो विदेश में है। वह खातों के बदले मथुरा के गोविंदनगर निवासी चेतन और राजस्थान के भीलवाड़ा निवासी राहुल को क्रिप्टो करंसी और अमेरिकी डाॅलर में भुगतान करता था। दोनों के पास से पांच मोबाइल, एक लैपटॉप, छह डेबिट कार्ड, सिम कार्ड समेत अन्य सामान बरामद किया गया है।
विज्ञापन

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त दिनेश कुमार पी. ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ में गाजियाबाद की तीन घटनाओं का भी खुलासा हुआ है। कुशलपाल सिंह से 70 लाख, भगवंत कुमार सिंह बोरा से 24.81 लाख और राहुल राजा से 52.51 लाख रुपये की ठगी की गई थी। ठगी गई रकम में से 36 लाख की रिकवरी की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में दोनों शातिरों ने बताया कि वे सोशल मीडिया के माध्यम से हुसैन के संपर्क में आए थे। बातचीत के बाद वह उन्हें काम देने लगा। वे लोगों के दस्तावेज लेकर उनके नाम से फर्जी कंपनी खुलवाते थे। कंपनी के नाम पर बैंक खाते खुलवाते थे। ये खाते हुसैन को बेच देते थे। हुसैन इनमें ठगी की रकम जमा कराकर निकाल लेता है।
इसके अलावा हुसैन से मिली वीडियो सोशल मीडिया पर डालते थे। ये वीडियो लोगों को शेयर ट्रेडिंग सिखाने की होती हैं। इनमें रूचि रखने वालों को ही जाल में फंसाया जाता है। वीडियो डालने के बदले भी रकम मिलती थी। दोनों के खातों में 15 लाख का लेनदेन मिला है।


मोटे मुनाफे का देते हैं लालच
दोनों ने बताया कि ऐसे सभी गिरोह शेयर ट्रेडिंग के नाम पर लोगों को जाल में फंसाते हैं। इसके बाद उसे टेलीग्राम पर बने ग्रुप में जोड़ लेते हैं। फिर मोटे मुनाफे का लालच देते हैं। उनका वाॅलेट बनवा देते हैं। इसमें मुनाफा नजर आता है लेकिन उसे निकाल नहीं सकते। यह केवल आभासी होता है। वास्तव में वाॅलेट में एक रुपया भी नहीं होता है। जो इस खेल को समझ जाता है, उसे टेलीग्राम ग्रुप से बाहर कर देते हैं।




ठगों ने दुबई में किया सेमिनार
राहुल ने पूछताछ में बताया कि पिछले दिनों ठगों ने दुबई में सेमिनार किया। इसमें वे ठग शामिल हुए जो रहते विदेश में हैं और ठगी भारत के लोगों के साथ करते हैं। सेमिनार में थाईलैंड, इंडोनेशिया और नेपाल से ठग आए थे। ये ठग गिरोह आपस में एक-दूसरे के संपर्क में रहते हैं। इनमें आधे से ज्यादा शेयर ट्रेडिंग के नाम पर डिजिटल अरेस्ट करके ठगी करते हैं। राहुल का कहना था कि वह भी सेमिनार का हिस्सा बना।



कहां कितनी घटनाएं
उत्तर प्रदेश - सात
आंध्र प्रदेश - 12
बिहार - पांच
चंडीगढ़ - एक
दिल्ली - 14
गुजरात - 20
हरियाणा - तीन
कर्नाटक - 13
झारखंड - दो
मध्य प्रदेश - छह
महाराष्ट्र - 21
ओडिशा - पांच
तमिलनाडू - नौ
पश्चिमी बंगाल - नौ

(गिरोह ने अन्य राज्यों के लोगों को भी ठगा है)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed