फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Cheated woman of Rs 10 lakh by befriending her through online game

ऑनलाइन गेम में बने दोस्त ने खेला 'घिनौना खेल': महिला से दोस्ती, जुटाई निजी जानकारी, फिर भेजने लगा ऐसे मैसेज

Mon, 18 May 2026 10:47 PM IST
Akash Dubey माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा Published by: Akash Dubey Updated Mon, 18 May 2026 10:47 PM IST
सार

साइबर जालसाजों ने ऑनलाइन गेम से महिला को ब्लैकमेल कर 10 लाख रुपये ठगे। अब मॉर्फ्ड फोटो वायरल करने की धमकी दे रहे हैं। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
Cheated woman of Rs 10 lakh by befriending her through online game
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

साइबर जालसाजों ने एक महिला से ऑनलाइन गेम के माध्यम से दोस्ती की और ब्लैकमेल कर 10 लाख रुपये की ठगी कर ली। अब आरोपी महिला की मॉर्फ्ड फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दे रहा है। इस मामले में साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन

कोतवाली सेक्टर-39 क्षेत्र की सोसाइटी में रहने वाली महिला ने पुलिस को बताया कि उनकी बड़ी बहन का 2023 में विकास कुमार से ऑनलाइन गेम के जरिए पहचान हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत होने लगी और विकास ने निजी जानकारी जुटाकर उन्हें ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। मामले की शिकायत नेशनल साइबर क्राइम पोर्टल पर भी दर्ज कराई गई थी। बाद में पुलिस और कोर्ट की मदद से पीड़िता को करीब 8.45 लाख रुपये वापस मिल गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

महिला का आरोप है कि इसके बाद ठग उनकी बहन के पति, बेटी, गाड़ी नंबर और रोजमर्रा की गतिविधियों की जानकारी सोशल मीडिया अकाउंट पर भेजने लगा। और पैसे नहीं भेजने पर मॉर्फ्ड तस्वीरें वायरल करने की धमकी देने लगा। इसके बाद ठग ने फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट बनाकर परिवार के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट और चैट वायरल की। उसने महिला की चचेरी बहन को भी परेशान करना शुरू कर दिया। डीसीपी साइबर शैव्या गोयल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed