फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Cheated in the name of job by becoming a fake railway secretary, arrested

रेलवे का फर्जी सचिव बनकर नौकरी के नाम पर ठगी, गिरफ्तार

Wed, 29 Dec 2021 09:12 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 29 Dec 2021 09:12 PM IST
विज्ञापन
Cheated in the name of job by becoming a fake railway secretary, arrested
आरोपी के कब्जे से बरामद भारत सरकार लिखी कार। अमर उजाला - फोटो : Grnoida
ग्रेटर नोएडा। रेलवे में नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगने वाले एक आरोपी को बीटा-2 पुलिस ने बुधवार को पी-3 गोलचक्कर के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपी स्वयं को उत्तर रेलवे में सचिव बताता था और रौब झाड़ने के लिए क्रेटा पर नीली बत्ती लगाकर घूमता था। कार पर उसने भारत सरकार भी लिखवा रखा था।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, बुलंदशहर निवासी आरोपी कार्तिकेय शर्मा ने कुछ दिन पहले रबूपुरा निवासी एक व्यक्ति को रेलवे में क्लर्क की नौकरी लगवाने का झांसा दिया था। कार्तिकेय ने उससे चालीस हजार रुपये एडवांस लिए थे, जबकि सात किस्तों में एक-एक लाख रुपये लेने वाला था। शक होने पर पीड़ित ने पुलिस से संपर्क किया। इसके बाद पुलिस ने जांच की तो पता चला कि आरोपी स्नातक है। आरोपी ने रबूपुरा निवासी पीड़ित की हाईस्कूल, इंटर व स्नातक की मार्कशीट भी जबरन रख ली थी।
विज्ञापन

जब पुलिस ने उसे पकड़ा तो वह खुद को रेलवे का अधिकारी बताकर देख लेने की धमकी देने लगा। पुलिस की सख्ती पर उसने ठगी की बात मान ली। हालांकि, वह पुलिस को यही बताता रहा कि उत्तर रेलवे में पहले सदस्य रहा है, लेकिन कोई भी प्रमाण वह पुलिस को नहीं दे सका। अपने पिता के बारे में भी वह रेलवे में पूर्व सदस्य होने की बात होने की बात कह रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

अन्य मामलों की ठगी का पता लगा रही पुलिस
जांच में पता चला कि वह काफी समय से भारत सरकार लिखवाकर क्रेटा से चल रहा था। पुलिस उसके मोबाइल की डिटेल निकालकर पता लगा रही है कि वह कितने लोगों को ठग चुका है। बीटा-2 कोतवाली प्रभारी अनिल राजपूत ने बताया कि पुलिस ने जांच कर कार्तिकेय को फर्जी तरीके से नीली बत्ती और भारत सरकार लिखी क्रेटा कार के साथ गिरफ्तार किया है। वह रेलवे में नौकरी लगवाने का झांसा देकर ठगता था। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। अमर उजाला

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। अमर उजाला- फोटो : Grnoida

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed