{"_id":"62782a6ea3cd0f2d1b2ed306","slug":"cheated-by-luring-50-thousand-loan-from-mobile-app-noida-news-noi647410280","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल ऐप से 50 हजार के लोन का लालच देकर ठगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोबाइल ऐप से 50 हजार के लोन का लालच देकर ठगा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा। मोबाइल ऐप से बिना ब्याज 50 हजार रुपये लोन देने का लालच देकर डिजिटल मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव को ठग लिया गया। साइबर ठगों ने लोन मंजूर कराने के नाम पर तीन बार में 20,500 रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर करा लिए। पीड़ित की शिकायत पर सेक्टर-39 कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, सेक्टर-41 निवासी मोहित चौहान ने बताया कि 27 अप्रैल को मोबाइल पर क्रेडिट स्कोर जांच रहे थे। इसी दौरान इंडिया एआई कैश लोन विज्ञापन उन्होंने मोबाइल पर दिखा। इसमें बिना किसी ब्याज और कागजी प्रक्रिया के 50 हजार रुपये लोन का ऑफर दिया गया था।
ऐप पर आवेदन करने के अगले दिन लोन एग्रीमेंट के लिए साइबर ठगों ने प्रोसेसिंग फीस के तौर पर 2500 रुपये की मांगे। उन्होंने खाते से रकम ट्रांसफर कर दी। इसके बाद दस्तावेज में खाता संख्या गलत होने की बात कहते हुए इसे ठीक करने की एवज में 10 हजार रुपये मांग गए। एक घंटे में पेमेंट न करने पर साइबर ठगों ने 2500 रुपये रिफंड न करने की बात कही। पीड़ित ने घरवालों से 10 हजार रुपये लेकर ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद लोन मंजूर होने का मैसेज आया, लेकिन साइबर ठगों ने फिर से 8 हजार रुपये मांग लिए। इसके लिए दो घंटे का समय देते हुए भुगतान न करने पर पहले जमा 12,500 रुपये रिफंड न मिलने का हवाला दिया। पीड़ित ने अपने दोस्त से उधार लेकर तीसरी बार भी रकम ऑनलाइन ट्रांसफर कर दी। साइबर ठगों ने लोन जारी करने से पहले ओटीपी भेजने के नाम पर फिर से 12 हजार रुपये मांगे, इस पर पीड़ित को ठगी का अहसास हुआ। पीड़ित ने इसके बाद कोई रकम ट्रांसफर नहीं की। जिस नंबर से फोन आ रहा था उस पर संपर्क साधने का प्रयास किया तो नंबर बंद आया। ठगी की शिकायत पुलिस आयुक्त कार्यालय जाकर की। इसके बाद शनिवार को सेक्टर-39 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
प्ले स्टोर पर एप, रेटिंग भी अच्छी खासी
मोहित ने बताया कि ऐप प्ले स्टोर पर उपलब्ध है। उसकी रेटिंग भी 4.9 थी। ऐसे में ऐप की विश्वसनीयता पर मन में कोई सवाल नहीं आया। साइबर ठगों ने यूपीआई आईडी के जरिये पूरी रकम ली। बाद में जब जांच की तो पता चला कि दिल्ली की किसी कंपनी के नाम की यूपीआई आईडी का इस्तेमाल साइबर ठगों ने किया है।
लोन दिलाने के नाम पर ठगने वाले दो गिरफ्तार
नोएडा। सेक्टर-39 थाना पुलिस ने सेक्टर-45 स्थित सोम बाजार के पास लोन दिलाने का झांसा देकर ठगने वाले युवक-युवती को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी मूलरूप से नगालैंड के रहने वाले हैं। सेक्टर-39 थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि होपसन व किविकाली ने सेक्टर-58 स्थित एक कंपनी में काम करने वाली युवती व उसकी सहेली को लोन दिलाने का झांसा देकर एक लाख रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करा लिए थे। दोनों युवतियों ने धोखाधड़ी व आईटी एक्ट का मामला दर्ज कराया था। दोनों आरोपियों का पहले का कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं मिला है।