फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   cheap public food is not available at the junction

Noida News: जंक्शन पर नहीं मिल रहा सस्ता जनता खाना

Tue, 16 Sep 2025 12:08 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 16 Sep 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
cheap public food is not available at the junction
मथुरा। रेलवे ने यात्रियों की सुविधा और जेब पर बोझ कम करने के लिए स्टेशन के सभी प्लेटफार्मों पर 15 रुपये में जनता खाना उपलब्ध कराने की योजना शुरू की थी, लेकिन यात्रियों को स्टेशन पर अब जनता खाना नहीं मिल रहा है। रेलवे अधिकारियों की अनदेखी के चलते स्टॉल संचालक मनमाने कीमत में अन्य सामान बिक्री कर रहे हैं।
विज्ञापन

स्टेशन पर पहुंचे यात्रियों का कहना है कि उन्हें 15 रुपये में जनता खाना उपलब्ध नहीं हो रहा है। मजबूरी में उन्हें बाहर से महंगा खाना खरीदना पड़ता है। यात्रियों का आरोप है कि जंक्शन स्टेशन पर यह योजना सिर्फ कागजों और घोषणाओं तक सीमित होकर रह गई है। जंक्शन के अधिकारियों ने बताया कि सभी 10 प्लेटफार्म पर 34 से अधिक स्टॉलों का संचालन हो रहा है। सभी पर ट्रेनों की जनरल कोच में सफर करने वाले यात्रियों के लिए कम कीमतों पर भोजन की व्यवस्था की गई थी। यात्रियों ने बताया कि 15 रुपये में मिलने वाले जनता खाना के पैकेट में सात पूड़ी, 150 ग्राम आलू की सूखी सब्जी और अचार देने का नियम है।
विज्ञापन

अब यहां किसी भी स्टॉल पर यह खाना नहीं मिल रहा है। इसके अलावा पानी की बोतल भी 15 रुपये वाली 20 रुपये में यात्रियों को दी जा रही है। कई बार यात्रियों ने इसकी शिकायत भी की। मथुरा से लुधियाना जा रहे यात्री देवेश कुमार ने बताया कि रेलवे ने जनता खाना देने की बात कही थी, लेकिन स्टेशन पर पूछने पर कोई दुकानदार इस योजना की जानकारी तक नहीं देता। इसी तरह, भोपाल जा रहे यात्री सुदीप यादव ने कहा कि गरीब और मध्यम वर्ग के लिए यह योजना राहत साबित हो सकती थी, मगर जंक्शन पर यह सुविधा पूरी तरह नदारद है। उधर, जंक्शन पर संचालित आईआरसीटीसी के दो काउंटर पर जनता खाना सोमवार को उपलब्ध मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन




-------
स्टेशन पर 15 रुपये में मिलने वाला जनता भोजन किसी भी स्टॉल पर नहीं है। यात्रियों को महंगे दामों में अन्य जगह से खाना खरीदना पड़ रहा है।
- अभिषेक दुबे, यात्री
---------
वेंडर व स्टॉल संचालक की मनमानी से जनता खाना नहीं मिल रहा। यहां कई अधिकारी हैं, लेकिन यात्रियों की ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है।
- भूपेश कुमार, यात्री


--------
जंक्शन स्टेशन पर कुल 15 खानपान स्टॉल हैं। सभी पर जनता खाना उपलब्ध है। यदि यहां खाना नहीं मिल रहा है तो इसकी उपलब्धता सुनिश्चित कराई जाएगी। - प्रशस्ति श्रीवास्तव, रेलवे जनसंपर्क अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed