फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Cheap grain sellers got angry when pressure was put on them for KYC, they raised slogans.

Noida News: केवाईसी के लिए दवाब बनाने पर भड़के सस्ता गल्ला विक्रेता, नारे लगाए

Sat, 15 Nov 2025 12:15 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 15 Nov 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
Cheap grain sellers got angry when pressure was put on them for KYC, they raised slogans.
अल्मोड़ा। पर्वतीय सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेता कल्याण समिति की बैठक शुक्रवार को नंदादेवी मंदिर परिसर स्थित गीता भवन में हुई। वक्ताओं ने कहा कि सस्ता गल्ला विक्रेताओं पर केवाईसी के लिए विभाग ने दवाब बनाया तो गल्ला विक्रेता सामूहिक इस्तीफा देने को बाध्य होंगे। उन्होंने सरकार के खिलाफ नारे लगाकर विरोध जताया।
विज्ञापन


संगठन के जिलाध्यक्ष संजय साह रिक्खू ने कहा की सरकार सभी सस्ता गल्ला विक्रेताओं को बकाया बिलों की धनराशि का भुगतान करने की बात कह रही है, जबकि मुफ्त राशन और आंगनबाड़ी के राशन बिलों का भुगतान अभी तक डीलरों के खाते में नहीं आया है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार के नुमाइंदे झूठ का सहारा लेकर सस्ता गल्ला विक्रेताओं को गुमराह कर रहे हैं। समय-समय पर नए-नए तुगलकी फरमान जारी कर गल्ला विक्रेताओं के पेट में लात मारने का काम कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार डीलरों पर सभी राशन कार्ड धारकों के केवाईसी करने का जबरन दबाव बना रही है जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार को एक नया एप जारी करना चाहिए या फिर विभाग द्वारा कैंप लगाकर कार्ड धारकों की केवाईसी करनी चाहिए। संचालन केसर खनी ने किया। बैठक में दिनेश गोयल, अभय साह, नारायण सिंह, बिशन सिंह, विपिन तिवारी, चंदन सिंह, देवेंद्र चौहान, नंदन बिष्ट, इंद्र डसीला, गोविंद सिंह, सुरेश सांगा, नारायण सिंह, भोपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed