{"_id":"5e026cf18ebc3e8814206792","slug":"charge-sheet-filed-in-case-of-fire-in-home-guard-commandant-s-office-grnoida-news-noi481571320","type":"story","status":"publish","title_hn":"होमगार्ड कमांडेंट दफ्तर में आग लगाने के केस में चार्जशीट दाखिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होमगार्ड कमांडेंट दफ्तर में आग लगाने के केस में चार्जशीट दाखिल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होमगार्ड कमांडेंट दफ्तर में आग लगाने के केस में चार्जशीट दाखिल
ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर स्थित होमगार्ड जिला कमांडेंट दफ्तर में रखे दस्तावेजों में आग लगाने के आरोपी अवैतनिक प्लाटून कमांडर राजीव कुमार के खिलाफ पुलिस ने अदालत में चार्जशीट दायर कर दी है। आरोपी को पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर 26 नवंबर को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। आरोपी ने कबूल किया था कि उसे शक था कि होमगार्ड वेतन घोटाले के मामले में छोटे कर्मचारियों पर कार्रवाई कर बड़े अधिकारियों को बचाया जा सकता है। बड़े आरोपियों पर कार्रवाई के लिए उसने दफ्तर में आग लगाई थी। खास बात यह थी कि राजीव कुमार ने ही फर्जीवाड़े की शिकायत पुलिस अधिकारियों से की थी।
जिला पुलिस के होमगार्ड वेतन घोटाले में फर्जीवाड़े का खुलासा होने के बाद 18 नवंबर को सूरजपुर स्थित होमगार्ड जिला कमांडेंट दफ्तर में आग लगने का मामला सामने आया था। दफ्तर के एक कमरे में बक्से में रखे दस्तावेज और अलमारी में रखे दस्तावेज में आग लगाई गई थी। इन दस्तावेज में होमगार्ड वेतन से संबंधित मस्टर रोल रखे थे। आशंका जताई जा रही थी कि बड़े अधिकारियों ने अपनी गर्दन फंसती देख सबूत मिटाने के लिए आग लगाई थी। नोएडा पुलिस के खुलासे के बाद लखनऊ समेत प्रदेश के अन्य जिलों में भी इस तरह का फर्जीवाड़ा सामने आया था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश पर मामले में बड़े आरोपियों की गिरफ्तारियां हुईं।
दफ्तर में खड़ी बाइक के पेट्रोल से लगाई थी आग
पुलिस ने दफ्तर के पीछे की ओर लगे एक मकान की सीसीटीवी फुटेज खंगाली थी। जिसमें एक आरोपी शॉल ओढ़कर दीवार फांद दफ्तर में घुसता दिखा। आरोपी ने दफ्तर में खड़ी बाइक से पेट्रोल निकाला और डंडे से कमरे का कुंडा तोड़कर दस्तावेजों में आग लगा दी थी। आग लगाने वाले की पहचान प्लाटून कमांडर राजीव कुमार के रूप में हुई थी। राजीव कुमार ने ही एसएसपी से मिलकर फर्जी मस्टर रोल तैयार कर वेतन फर्जीवाड़े की शिकायत की थी। जांच अधिकारी सूरजपुर कोतवाली के एसएसआई दिलीप कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी राजीव कुमार के खिलाफ अदालत में चार्जशीट दाखिल कर दी गई है।