फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   charge sheet filed against ashu jaat in court

आशु जाट के खिलाफ अदालत में आरोप पत्र दाखिल

Wed, 23 Sep 2020 01:54 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2020 01:54 AM IST
विज्ञापन
charge sheet filed against ashu jaat in court
आशु जाट के खिलाफ अदालत में आरोप पत्र दाखिल
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। गौड़ सिटी निवासी सेल्स मैनेजर गौरव चंदेल की हत्या के मुख्य आरोपी मिर्ची गैंग के सरगना प्रवीण उर्फ आशु जाट के खिलाफ पुलिस ने जिला न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल कर दिया है। आशु पर ग्रेनो वेस्ट से कार लूटकर धौलाना में बीजेपी नेता की हत्या का भी आरोप है। बीजेपी नेता व गौरव चंदेल की हत्या के बाद से आशु फरार था, उस पर ढाई लाख का इनाम था।
5 सितंबर को हापुड़ पुलिस ने महाराष्ट्र पुलिस की मदद से उसे मुंबई से गिरफ्तार किया था। गौरव की हत्या में शामिल आशु की पत्नी पूनम व साथी उमेश को भी हापुड़ पुलिस ने गिरफ्तार किया था। गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने इनके खिलाफ भी आरोप पत्र दाखिल किया था। 6 जनवरी की रात गुरुग्राम स्थित दफ्तर से घर आने के दौरान बदमाशों ने गौरव चंदेल की गोली मारकर हत्या कर दी थी। अमर उजाला ने आशु जाट द्वारा हत्या करने की आशंका जताई थी। इसके बाद जिला पुलिस ही नहीं गाजियाबाद, हापुड़ पुलिस भी आरोपी की तलाश में जुट गई थी, लेकिन आरोपी दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, यूपी व मुंबई में छिपकर पुलिस को चकमा देता रहा। आशु के दिल्ली में छिपे होने की सूचना पर हापुड़ पुलिस ने वहां दबिश दी थी, लेकिन वह फरार हो गया था। गिरफ्तारी के बाद एसीपी पीपी सिंह की टीम ने आशु से पूछताछ की। आरोपी ने वारदात में पूनम और उमेश के साथ होने की बात मानी थी। इसके अलावा आरोपी ने गौरव की हत्या से पहले और बाद में भी जिले में कई कार लूट की वारदात कबूलीं। इसके बाद डीसीपी हरीश चंदर ने आशु के मुकदमे की जांच के लिए विशेष टीम गठित की है। आशु को वर्तमान में डासना जेल की विशेष सुरक्षा बैरक में रखा गया है।
विज्ञापन

फूटा था आक्रोश, पुलिस कमिश्नरेट का मार्ग हुआ था प्रशस्त
ग्रेनो वेस्ट के निवासियों ने सड़क पर प्रदर्शन किए थे और ट्विटर पर ‘जस्टिस फॉर गौरव चंदेल’ अभियान चलाया था। इसके बाद दोषी पुलिसकर्मियों पर गाज भी गिरी। वहीं, इस वारदात के बाद जिले में पुलिस कमिश्नरेट सिस्टम लागू होने का मार्ग प्रशस्त हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कब क्या हुआ
6 जनवरी : गौरव की कार, मोबाइल, लैपटॉप लूटे और विरोध पर गोली मारकर हत्या।
12 जनवरी : पत्नी प्रीति चंदेल को मुख्यमंत्री राहत कोष से 20 लाख रुपये का चेक सौंपा।
26 जनवरी : आशु की पत्नी पूनम और आरोपी उमेश हापुड़ में गिरफ्तार।
05 सितंबर : ढाई लाख का इनामी आशु जाट मुंबई से गिरफ्तार।
गौरव चंदेल की हत्या में आशु जाट के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल कर दिया गया है। आरोपी पूनम और उमेश के खिलाफ पूर्व में आरोप पत्र दाखिल कर दिया गया था। आरोपी जिले में अन्य वारदात में भी शामिल रहा है। आरोपी को कड़ी सजा दिलाने को विशेष टीम आरोपी के केस की जांच व समीक्षा कर रही है। - हरीश चंदर, डीसीपी, सेंट्रल जोन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed