फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Changes in the routes above the Sector-60 underpass tonight

Noida News: सेक्टर-60 अंडरपास के ऊपर आज रात रास्तों में बदलाव

Fri, 10 Oct 2025 09:20 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 10 Oct 2025 09:20 PM IST
विज्ञापन
Changes in the routes above the Sector-60 underpass tonight
बिजली का मोनोपोल टावर लगाने को शनिवार रात 11 से सुबह पांच बजे तक रहेगा डायवर्जन
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर-71 कैलाश अस्पताल के सामने बिजली ट्रांसमिशन लाइन के लिए मोनोपोल टावर लगाने सहित अन्य कार्य किए जाएंगे। इसके चलते सेक्टर-60 अंडरपास के ऊपर शनिवार रात 11 बजे से रविवार सुबह पांच बजे तक ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेगा। ट्रैफिक पुलिस ने इसके लिए एडवाइजरी जारी की है।
ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, यूपी पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन लिमिटेड द्वारा किए जा रहे इन कार्यों के दौरान राहगीरों की सुरक्षा के लिए विशेष यातायात योजना बनाई गई है। निर्धारित अवधि में सेक्टर-60 अंडरपास के ऊपर से सेक्टर-67 डीएस तिराहे की ओर वाहनों का आवागमन बंद रहेगा।
विज्ञापन

नोएडा एलिवेटेड रोड से उतरने वाले वाहन सेक्टर-60 अंडरपास के ऊपर से सीधे सेक्टर-67 नहीं जा सकेंगे। ऐसे वाहन चालकों को सेक्टर-59 मामूरा मार्ग से होते हुए सेक्टर-66 विद्युत उपकेंद्र के सामने से आगे भेजा जाएगा। वहीं, मामूरा से यू-टर्न लेकर वाहन सेक्टर-60 अंडरपास के भीतर से गुजर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा, सेक्टर-62 मॉडल टाउन गोलचक्कर से सेक्टर-60 अंडरपास के ऊपर होकर सेक्टर-69 डीएस तिराहे की ओर जाने वाले वाहनों को भी अंडरपास के अंदर से होकर ही निकलना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed