{"_id":"6a2ac6287297593d3a0c9bd4","slug":"chandni-represented-up-in-the-junior-national-basketball-championship-grnoida-news-c-1-noi1095-4383514-2026-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: चांदनी ने जूनियर नेशनल बास्केटबॉल में यूपी का किया प्रतनिधित्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: चांदनी ने जूनियर नेशनल बास्केटबॉल में यूपी का किया प्रतनिधित्व
विज्ञापन
फोटो
चांदनी ने जूनियर नेशनल बास्केटबॉल में यूपी का किया प्रतनिधित्व
नोएडा। कड़ी मेहनत, अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण किसी भी खिलाड़ी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचा सकता है। नोएडा की उभरती हुई बास्केटबॉल खिलाड़ी चांदनी ने इसी जज्बे के दम पर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। गेझा गांव निवासी चांदनी ने उत्तर प्रदेश की अंडर-17 के अंदर जगह बनाई है। चयन होने के बाद चांदनी ने पहली बार पुडुचेरी में आयोजित हुई 76वीं जूनियर नेशनल बास्केटबॉल चैंपियनशिप में हिस्सा लिया।
जर्सी नंबर-5 के साथ खेलने वाली महज 17 वर्ष की चांदनी पिछले कई वर्षों से ड्रिबल एकेडमी फाउंडेशन में नियमित प्रशिक्षण ले रही हैं। 22 से 29 मई को पुडुचेरी में आयोजित हुई 76वीं जूनियर नेशनल बास्केटबॉल चैंपियनशिप में विभिन्न राज्यों की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी हिस्सा लिया। हालांकि उनकी टीम इसको जीत न पाई। लेकिन पहली बार प्रदेश के लिए खेलना उनके लिए बहुत बड़ी बात है। वापस लौटने के बाद घरवालों ने उनके जोरदार स्वागत किया। वह कहती हैं कि उनकी इस सफलता के पीछे उनके कोच प्रद्युत वोलेटी, भुवनेश गहलोत और कपिल शर्मा का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। वह भारत की जर्सी पहनकर अपने देश के लिए खेलना चाहती है।