फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   challan of shopkeepers

पॉलिथीन के प्रयोग पर दुकानदारों के काटे चालान

Mon, 13 Jan 2020 11:27 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jan 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
challan of shopkeepers
तावडू। नगर को पॉलिथीन मुक्त बनाने के लिए पालिका प्रशासन मुस्तैद हो गया है। सोमवार को भवन निरीक्षक दलबीर सिंह के नेतृत्व में टीम ने नगर के कई दुकानों में छापा मारा। इस दौरान दुकानदारों में अफरातफरी मच गई। टीम ने चार दुकानों पर दबिश देकर कई किलो पॉलिथीन बरामद करते हुए 1400 रुपये का चालान काटा। निरीक्षक दलबीर सिंह ने बताया कि सोमवार को नगर के पटौदी रोड, मुख्य रोड व बावला चौक तक पॉलिथीन मुक्त अभियान चलाया गया। इस दौरान पॉलिथीन में सामान बेचने वाले दुकानदारों का चालान काटा गया है। कुछ छोटे व रेहड़ी लगाने वाले लोगों को आगे से पॉलिथीन मिलने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई। टीम में नीरज यादव, राकेश कुमार आदि नगर पालिका प्रशासन के कर्मचारी मौजूद रहे। वहीं नगर पालिका चेयरमैन मनीता गर्ग का कहना है कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छ सर्वेक्षण 2020 किया जाना है। इसके लिए नगर पालिका प्रशासन ने तैयारी शुरू की है। नगर को पॉलिथीन मुक्त बनाने का अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed