फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Chain robbed from the wife of professor

बेटी को ट्यूशन छोड़ने जा रही प्रोफेसर की पत्नी से चेन लूटी

Fri, 05 Mar 2021 12:14 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 05 Mar 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
Chain robbed from the wife of professor
ग्रेटर नोएडा। क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों का आतंक कम होने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार शाम सेक्टर गामा-2 में बाइक सवार दो बदमाशों ने बेटी को ट्यूशन छोड़ने जा रही प्रोफेसर की पत्नी से सोने की चेन लूट ली। घटना और बदमाश सीसीटीवी में कैद हुए हैं। शिकायत पर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

एक कॉलेज में कार्यरत प्रोफेसर जाकिर अली परिवार के साथ सेक्टर बीटा-2 में रहते हैं। पुलिस को दी शिकायत में प्रोफेसर ने बताया कि उनकी बेटी सेक्टर में ही ट्यूशन पढ़ते जाती है। बुधवार शाम उनकी पत्नी शाहीन, बेटी को ट्यूशन पढ़ने के लिए छोड़ने जा रही थी। जैसे ही वह एवरग्रीन रेस्टोरेंट के पास पहुंचीं, बाइक सवार दो बदमाशों ने शाहीन के गले से चेन लूट ली। महिला ने शोर मचाया और कुछ दूर तक बदमाशों का पीछा किया, लेकिन आरोपी बाइक की रफ्तार तेज कर फरार हो गए। महिला ने घटना की सूचना पुलिस और परिजनों को दी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान का प्रयास कर रही है। बताया जा रहा है कि फुटेज में बदमाशों के चेहरे और बाइक का नंबर स्पष्ट दिखाई नहीं दे रहा है। इससे पहले भी क्षेत्र में बदमाश चेन लूट की वारदात के दौरान सीसीटीवी में कैद हो चुके हैं। इसके बावजूद पुलिस उन मामलों का खुलासा नहीं कर पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed