फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Chain robbed from cabinet minister Nandi's aunt

कैबिनेट मंत्री नंदी की मामी से बदमाशों ने चेन लूटी

Sat, 19 Oct 2019 01:42 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 19 Oct 2019 01:42 AM IST
विज्ञापन
Chain robbed from cabinet minister Nandi's aunt
कैबिनेट मंत्री नंदी की मामी से बदमाशों ने चेन लूटी
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी की मामी से बाइक सवार बदमाशों ने सोने की चेन लूट ली। बीटा-2 सेक्टर निवासी 65 वर्षीय पीड़िता घर से चंद कदम की दूरी से सब्जी लेकर लौट रही थीं। शिकायत पर बीटा-2 थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

बीटा-2 सेक्टर निवासी दीपक सिंघल ने बताया कि कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी उनके बुआ के बेटे हैं। बुधवार रात करीब आठ बजे दीपक की माताजी सुषमा (65) घर से कुछ दूर स्थित बाजार में सब्जी लेने गई थीं। घर लौटते समय एक बाइक पर सवार होकर आए तीन बदमाशों ने उनके गले पर हाथ मारकर चेन तोड़ ली। इस दौरान सुषमा देवी सड़क पर गिरने से बाल-बाल बचीं। उन्होंने किसी तरह खुद को संभाला और शोर मचा दिया। कोई उनकी मदद को पहुंचता इससे पहले ही बदमाश फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका-मुआयना किया, लेकिन आरोपियों का कोई सुराग नहीं मिला। एसपी देहात रणविजय सिंह ने उनके घर पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी हासिल की और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

बाइक सवार बदमाशों की तलाश में पुलिस टीम लगी हैं। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा किया जाएगा।
रणविजय सिंह, एसपी देहात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed