{"_id":"6741792629b65fc1c804f6d9","slug":"chain-and-mobile-looters-caught-in-police-encounter-2024-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida: पुलिस मुठभेड़ में पकड़े गए चेन और मोबाइल लूटने वाले बदमाश, एक बदमाश के पैर में लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida: पुलिस मुठभेड़ में पकड़े गए चेन और मोबाइल लूटने वाले बदमाश, एक बदमाश के पैर में लगी गोली
Sat, 23 Nov 2024 12:11 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sat, 23 Nov 2024 12:11 PM IST
सार
आरोपियों की पहचान नितिन निवासी गाजियाबाद, मोहन निवासी बागपत के रूप में हुई है। पुलिस कारवाई की जानकारी एडीसीपी नोएडा मनीष मिश्रा ने दी।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में घायल बदमाश
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
एक्सप्रेस-वे थाना पुलिस की शनिवार सुबह हुई मुठभेड़ में बाइक सवार दो बदमाश पकड़े गये। पुलिस के मुताबिक ये बदमाश बाइक सवार होकर शहर में बाइक व मोबाइल लूट रहे थे। इनमें एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। एक को पुलिस ने घेर कर पकड़ा है।
विज्ञापन
आरोपियों की पहचान नितिन निवासी गाजियाबाद, मोहन निवासी बागपत के रूप में हुई है। पुलिस कारवाई की जानकारी एडीसीपी नोएडा मनीष मिश्रा ने दी। एडीसीपी ने बताया नितिन के खिलाफ पूर्व में भी 9 केस अलग अलग थाने में दर्ज हैं। अन्य तथ्यों की पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन