फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Central Zone won the match by defeating North Zone by five wickets.

Noida News: सेंट्रल जोन ने नोर्थ जोन को पांच विकेट से हराकर जीता मुकाबला

Sun, 07 Apr 2024 07:01 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 07 Apr 2024 07:01 PM IST
विज्ञापन
Central Zone won the match by defeating North Zone by five wickets.
फोटो --
विज्ञापन

सेंट्रल जोन ने नॉर्थ जोन को पांच विकेट से हराकर जीता मुकाबला
- व्हील चेयर क्रिकेट मैच में कप्तान सोमजीत प्लेयर ऑफ द मैच
- दो विकेट लेकर बनाए 57 रन, नार्थ जोन के प्रशांत ने भी ठोका अर्धशतक
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। डीसीसीआई (डिफ्रेंटली एबेल्ड क्रिकेट काउंसिल ऑफ इंडिया) और डब्लूसीआईए (व्हील चेयर क्रिकेट इंडिया एसोसिएशन) के संयुक्त तत्वावधान में खेले गए व्हीलचेयर क्रिकेट मुकाबले में रविवार को सेंट्रल जोन ने नाॅर्थ जोन को पांच विकेट से हरा दिया। सेंट्रल जोन के कप्तान सोमजीत सिंह ने शानदार प्रदर्शन किया, उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।
शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेले गए टी-20 मैच में सेंट्रल जोन ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। नॉर्थ जोन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 172 रन का विशाल लक्ष्य खड़ा किया। प्रशांत सिंह ने अपनी टीम के लिए सर्वाधिक 59 रन का योगदान दिया। 173 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सेंट्रल जोन की टीम पांच विकेट खोकर 18 ओवर मेें ही जीत हासिल कर ली। सेंट्रल जोन की ओर से कप्तान सोमजीत ने दो विकेट लिए और फिर 57 रन बनाकर टीम की जीत में बड़ा योगदान दिया। उत्तर प्रदेश व्हीलचेयर संगठन की जॉइंट सेक्रेटरी ऋचा बल्लभ खुल्बे ने मैन ऑफ द मैच की ट्रॉफी सोमजीत सिंह को प्रदान की। व्हीलचेयर क्रिकेट इंडिया के अध्यक्ष और भारतीय दिव्यांग क्रिकेट परिषद के संयुक्त सचिव अभय प्रताप सिंह (सेवानिवृत्त) ने बताया व्हील चेयर क्रिकेट को आगे ले जाने के लिए हम लगातार प्रयास कर रहे हैं। डीसीसीआई के महासचिव रवि कांत ने कहा कि मैच के माध्यम से व्हीलचेयर खिलाड़ियों की प्रतिभा को प्रदर्शित करने के साथ मतदाताओं के वोट देने के लिए भी जागरूक किया गया है।
विज्ञापन

100 स्पोर्ट्स के फाउंडर रवींद्र भाटी, सेवा निकेतन आश्रम, लेट्स गिव होप फाउंडेशन, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने भी मैच में सहयोग किया।
व्हील चेयर से छलांग लगाकर रोके रन
व्हील चेयर क्रिकेटर ने मैदान पर जबरदस्त जज्बा दिखाया। व्हील चेयर पर बैठकर खेलते हुए न केवल कट, ड्राइव लगाए बल्कि कुछ बल्लेबाजों के शॉट देखने लायक थे। इसके अलावा मैदान में क्षेत्ररक्षण के दौरान भी कई बार बेहतरीन मिसाल पेश की। राजा बाबू, प्रशांत सिंह ने तेज रफ्तार से सीमा रेखा की ओर जा रही बाल को व्हील चेयर से छलांग लगाकर जमीन पर गिरते हुए रोका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed