फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Central station will be equipped with automatic signal system

Noida News: ऑटोमेटिक सिग्नल प्रणाली से लैस होगा सेंट्रल स्टेशन

Tue, 25 Nov 2025 01:26 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 25 Nov 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
Central station will be equipped with automatic signal system
कानपुर। ब्रिटिशकालीन कानपुर सेंट्रल स्टेशन से ट्रेन संचालन की मैनुअल प्रक्रिया जल्द समाप्त होगी। माघ मेला समापन के बाद यहां भी इलेक्ट्रानिक इंटरलॉकिंग सिस्टम लगाया जाएगा। मैनुअल सिग्नल सिस्टम खत्म होने से कानपुर आने वाली विभिन्न रूटों की ट्रेनें ज्यादा देर आउटर पर नहीं रुकेंगी।
विज्ञापन

कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर अभी तक 75 साल पुराने मैनुअल सिग्नल सिस्टम से ही काम चल रहा है। इसमें मानवीय त्रुटि की संभावना अधिक रहती है। खराब मौसम या कम दृश्यता में सुरक्षित सफर का भी खतरा रहता है। इन सब को देखते हुए अब यहां भी इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग सिस्टम लगाया जाएगा। सब कुछ ठीक रहा तो अगले साल इस पर काम शुरू हो जाएगा। अभी गोविंदपुरी और चंदारी स्टेशन तक यह प्रणाली लगाई गई है। अगले चरण में गोविंदपुरी से कानपुर सेंट्रल स्टेशन और फिर यहां से चंदारी तक रेलवे ट्रैक व सिग्नल को इस सिस्टम से लैस किया जाएगा। इसके लगने के बाद एक ही ट्रैक पर विपरीत दिशाओं से आने वाली ट्रेनों को एक ही समय पर संचलित किया जा सकेगा। इस सिस्टम से कोई भी ट्रेन तब तक आगे नहीं जा सकेगी जब तक ट्रैक पूरी तरह से साफ न हो। यह कंप्यूटर आधारित सुरक्षा प्रणाली है जो सिग्नल, स्विच और ट्रैक सर्किट को नियंत्रित करती है ताकि ट्रेन की टक्कर को रोका जा सके।
विज्ञापन


वर्जन
कानपुर सेंट्रल स्टेशन को भी इलेक्ट्रानिक इंटरलॉकिंग सिस्टम से लैस किया जाएगा। अगले साल तक इस पर काम शुरू कराने की योजना है।
- शशिकांत त्रिपाठी, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, उत्तर-मध्य रेलवे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed