फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Central Market case: Commercial complexes built on 860 properties, officials continue formalities

सेंट्रल मार्केट प्रकरण : 860 संपत्तियों में बन गए व्यावसायिक कांप्लेक्स, औपचारिकता करते रहे अफसर

Fri, 17 Oct 2025 02:56 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 17 Oct 2025 02:56 AM IST
विज्ञापन
Central Market case: Commercial complexes built on 860 properties, officials continue formalities
मेरठ। आवास विकास परिषद में तैनात रहे 49 अधिकारियों पर 1990 से लेकर अब तक जांच के नाम पर औपचारिकता करने का आरोप है। इनमें से चार अफसरों की मौत हो चुकी है। सुप्रीम कोर्ट ने 661/6 मामले में ध्वस्तीकरण के आदेश दिए हैं। व्यापारियों की सुप्रीम कोर्ट में दाखिल सभी याचिकाएं भी रद्द की जा चुकी है।
विज्ञापन


आवास विकास की रिपोर्ट के मुताबिक इस स्कीम में 6379 स्वीकृत आवासीय संपत्तियां हैं। इनमें से 860 संपत्तियों में व्यावसायिक काॅम्पलेक्स बन गए हैं। इनमें सराफा, डेयरी, रेडीमेड गारमेंट्स, जनरल स्टोर संचालित हैं। आवास विकास ने भूखंड संख्या 661/6 पर बने व्यावसायिक काॅम्पलेक्स के लिए 1.66 करोड़ रुपये का टेंडर जारी किया था। सेंट्रल मार्केट शास्त्रीनगर में भूखंड संख्या 661/6 पर भूउपयोग के विरुद्ध निर्मित काॅम्प्लेक्स को खाली कराकर ध्वस्त करने संबंधी आदेश का पालन न किए जाने पर दाखिल अवमानना याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने स्वीकार कर लिया था।
विज्ञापन


एसएसपी डाॅ. विपिन ताडा ने बताया कि नौचंदी थाने में दो मुकदमे दर्ज किए गए हैं। एक मुकदमे में आवास विकास परिषद के 45 अफसर नामजद किए हैं। इनमें कुछ सेवानिवृत हो चुके हैं। दूसरा मुकदमा 21 व्यापारियों के खिलाफ दर्ज हुआ है। दोनों मुकदमों की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन व्यापारियों के खिलाफ दर्ज हुई रिपोर्ट
वीर सिंह निवासी काजीपुर, राजेंद्र कुमार बड़जात्या निवासी होरामनगर बृह्मपुरी, राजीव गुप्ता निवासी शास्त्रीनगर के ब्लॉक, सुषमा शर्मा निवासी शास्त्रीनगर सेक्टर-8, संगीता वाधवा निवासी सोमदत्त विहार, चंद्र प्रकाश गोयल निवासी एफ-ब्लॉक शास्त्रीनगर, निशि गोयल निवासी प्रभातनगर सिविल लाइंस, अमर जीत निवासी नेहरूनगर, जगप्रीत कौर निवासी सेक्टर-6 शास्त्रीनगर, विनोद अरोड़ा निवासी सेक्टर-6 शास्त्रीनगर, संदीप सिंह निवासी सेक्टर-6 शास्त्रीनगर, मनदीप सिंह निवासी सेक्टर-6 शास्त्रीनगर, हरेंद्र चौहान निवासी सेक्टर-6 शास्त्रीनगर, राकेश मदान निवासी सेक्टर-6 शास्त्रीनगर, रजत अरोड़ा निवासी सेक्टर-6 शास्त्रीनगर, शकुंतला देवी निवासी सेक्टर-6 शास्त्रीनगर, संगीता जैन निवासी सेक्टर-6 शास्त्रीनगर, संगीता वाधवा निवासी सेक्टर-6 शास्त्रीनगर, पूनम निवासी सेक्टर-6 शास्त्रीनगर, प्रतीक वाधवा निवासी सेक्टर-6 शास्त्रीनगर, अलका अरोड़ा निवासी सेक्टर-6 शास्त्रीनगर और अन्य अज्ञात।



इन अधिकारियों के खिलाफ दर्ज हुई रिपोर्ट
अधीक्षण अभियंता द्वितीय एसपीएन सिंह, सेवानिवृत्त अधीक्षण अभियंता जीएस पालीवाल, सेवानिवृत्त अधिशासी अभियंता जमना प्रसाद, अधिशासी अभियंता एके जैन, अधिशासी अभियंता आरके गुप्ता, अधीक्षण अभियंता नरसिंह प्रसाद, सेवानिवृत्त अधीक्षण अभियंता एके बंसल, अधीक्षण अभियंता सीके जैन, अधीक्षण अभियंता अरविंद कुमार, सेवानिवृत्त अधीक्षण अभियंता हरेंद्र सिंह नरेश, अधीक्षण अभियंता राम सहाय सिंह, अधीक्षण अभियंता ज्ञानेंद्र सिंह, सहायक अभियंता देवेंद्र सिंह, अवर अभियंता रविंद्र कुमार, अवर अभियंता योगेंद्र कुमार वर्मा, सहायक अभियंता उमेश मोहन शर्मा, सहायक अभियंता पिंकू गौतम, सहायक अभियंता डीके गोयल, अवर अभियंता वीरेंद्र कुमार, सहायक अभियंता शशि भूषण, अवर अभियंता कमल सिंह, अवर अभियंता संजीव शुक्ला, सहायक अभियंता एनके शर्मा, अवर अभियंता सुखबीर सिंह, सेवानिवृत सहायक अभियंता सोहनपाल, सेवानिवृत सहायक अभियंता शांति प्रसाद, सेवानिवृत सहायक अभियंता आरपी सिंह, अवर अभियंता जगदीश कुमार अरोरा, अवर अभियंता रतनवीर सिंह, सेवानिवृत सहायक अभियंता सुरेंद्र कुमार वडेरा, सेवानिवृत सहायक अभियंता देवराज वर्मा, सेवानिवृत अवर अभियंता बसंत लाल मैनी, सेवानिवृत अवर अभियंता एके भटनागर, अवर अभियंता ओमपाल सिंह, अवर अभियंता राम किशन शर्मा, सेवानिवृत अधिशासी अभियंता चंद्रभान कश्यप, अवर अभियंता रियाजुद्दीन, अधिशासी अभियंता आरए वर्मा, अवर अभियंता जीत सिंह, सहायक अभियंता रविकांत, सेवानिवृत सहायक अभियंता श्रीधर भांडेगावकर, सहायक अभियंता आरके सक्सेना, अधिशासी अभियंता भोलानाथ, अवर अभियंता चंद्रपाल, सेवानिवृत अधिशासी अभियंता मनोहर कुमार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed