{"_id":"663f9c17fcf6256fe300e958","slug":"central-government-has-decided-that-no-one-should-sleep-hungry-meghwal-noida-news-c-340-1-del1011-48201-2024-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्र सरकार ने तय किया, कोई भूखा न सोए : मेघवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्र सरकार ने तय किया, कोई भूखा न सोए : मेघवाल
विज्ञापन
पश्चिमी दिल्ली में केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने की सभा
वीके सिंह समेत भाजपा के दिग्गज अलग-अलग इलाकों में रहे मौजूद
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। भाजपा ने गठबंधन के खिलाफ नेताओं की फौज उतार दी है। केंद्रीय मंत्री से लेकर भाजपा शासित राज्यों के उपमुख्यमंत्री व मंत्री दिल्ली में चुनावी सभा कर रहे हैं। शनिवार को केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल व वीके सिंह, राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी व प्रेमचंद बैरवा, मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर समेत कई नेताओं ने भाजपा प्रत्याशियों लिए आयोजित सभा में शिरकत की। सभी ने एकसुर में केंद्र सरकार की तारीफ करने के साथ दिल्ली सरकार व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को कठघरे में खड़ा किया।
पश्चिम दिल्ली संसदीय क्षेत्र की जनसभा में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल ने कहा कि लोकसभा चुनाव अगला प्रधानमंत्री तय करता है, इसलिए देश के विकास के लिए पूरा देश एक बार फिर से प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी को देखना चाहता हैं। मोदी सरकार ने आंतरिक सुरक्षा का मुद्दा हो या फिर सीमा पर विरोधी देशों को मुंहतोड़ जवाब देने का काम हो, पिछली सरकार की तुलना में बेहतर काम किया है। उज्ज्वला योजना, जनधन योजना, स्टार्ट अप समेत कई योजना से हर वर्ग को लाभ मिला। भाजपा सरकार ने तय किया कि कोई भी भूखा न सोए। दूसरी तरफ उत्तर पश्चिम क्षेत्र में वीके सिंह ने कहा कि दिल्ली में एक ऐसी सरकार चल रही है, जो काम की जगह भ्रष्टाचार में लिप्त रही। पिछली सरकारों ने जो किया, दस साल में उसका 10 फीसदी भी काम केजरीवाल सरकार नहीं कर सकी, इसलिए हमारी जिम्मेदारी है कि ऐसे लोगों को दिल्ली से न चुनें जो सिर्फ भ्रष्टाचार में लिप्त है। 10 साल में दिल्ली में इतना काम केंद्र सरकार ने किया है जो शायद पिछली सरकारों ने नहीं किया। प्रदूषण तक कम करने में दिल्ली सरकार विफल साबित हुई।
मोदी सरकार में महिलाओं का सशक्तीकरण : दीया कुमारी
उत्तर-पूर्वी दिल्ली के बुराड़ी क्षेत्र में चुनाव प्रचार के दौरान दीया कुमारी ने कहा कि दिल्ली एवं देश की महिलाएं भाजपा के साथ हैं। मोदी सरकार से मिले सशक्तीकरण अधिकार हर महिला का अभिमान है और वह इस चुनाव में भाजपा का विजय कवच है। वहीं, राजस्थान सरकार में मंत्री राजवर्धन सिंह राठौर ने द्वारका के युवा मोर्चा सम्मेलन में कहा कि युवा केवल देश में ही नही, विदेश में भी कारोबार फैला रहा है। मोदी सरकार आने के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का सम्मान बढ़ा है। जबकि प्रेमचंद बैरवा ने नवीन शाहदरा जिले के युवा मोर्चा सम्मेलन में कहा कि भाजपा सरकार में समाज के अंतिम व्यक्ति तक को प्रगति का अवसर मिला है। देश के अनुसूचित जाति व युवा हर क्षेत्र में प्रगति कर रहे हैं। उधर, दिल्ली महिला मोर्चा की अध्यक्षा ऋचा पांडेय मिश्रा ने कहा कि 400 पार का संकल्प हर महिला ने लिया है। महिलाओं ने ठान लिया है कि मोदी को दिल्ली की सातों सीट गिफ्ट करेंगी। कांग्रेस प्रत्याशी कन्हैया कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि कही से लुढ़कता हुआ कोई संसदीय क्षेत्र में चुनाव लड़ने आ जाए तो दिल्ली की जनता उसे स्वीकार नहीं करती। वे न तो क्षेत्र के वोटर हैं और न ही कार्यकर्ता हैं।