Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Census fails to begin in 5,501 blocks even after 5 days.

Noida News: 5 दिन बाद भी 5501 ब्लॉक में शुरू नहीं हो सकी जनगणना

Tue, 26 May 2026 08:46 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2026 08:46 PM IST
विज्ञापन
Census fails to begin in 5,501 blocks even after 5 days.
5 दिन बाद भी 5501 ब्लॉक में शुरू नहीं हो सकी जनगणना
विज्ञापन

नोएडा व ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की लापरवाही, केवल 0.08 प्रतिशत हुआ काम
जिले के कुल 5923 ब्लॉक में से नोएडा और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के 4594 ब्लॉक
नवीन कुमार
ग्रेटर नोएडा। नोएडा और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के कारण गौतमबुद्ध नगर में जनगणना-2027 मजाक बनकर रह गई है। यही कारण है कि पांच दिन बाद भी जिले में मकानों की सूची व गणना का केवल 0.12 प्रतिशत काम पूरा हो सका है।
5923 में से 5501 ब्लॉक में तो काम शुरू भी नहीं हुआ है जबकि 20 जून तक यह काम पूरा करना है। सबसे बुरा हाल नोएडा और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण का है। दोनों प्राधिकरण क्षेत्र के 4594 में से 4446 ब्लॉक में काम शुरू नहीं हुआ है। यहां के अधिकारी प्रगणकों की ड्यूटी काटने व बदलने में व्यस्त हैं। जनगणना-2027 के तहत जिले में 22 मई से मकानों की सूची और गणना का काम शुरू हुआ है। इसके लिए जिले को 5923 हाउस लिस्टिंग ब्लॉक (एचएलबी) में बांटा गया है। इन सभी पर एक-एक प्रगणक तैनात किया गया है। जो अपने-अपने क्षेत्र में मकानों की सूची व गणना करने का काम करेगा। यह काम 20 जून तक पूरा करना है लेकिन 5 दिन बीत जाने के बाद भी जनगणना का काम पूरी तरह से शुरू नहीं हो सका है। कुल 5923 ब्लॉक में से 5501 में अब तक काम शुरू नहीं हो सका है। सबसे ज्यादा ब्लॉक नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में है। वहां मकानों की सूची व गणना कराने का जिम्मा संबंधित प्राधिकरण के पास है लेकिन 5 दिन बीतने के बाद भी अब तक ज्यादातर ब्लॉक में काम शुरू नहीं हो सका है। नोएडा और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में इस समय प्रगणकों को ड्यूटी देने और हटाने व जगह बदलने का काम चल रहा है। जबकि यह काम 22 मई से पूर्व हो जाना चाहिए था। मंगलवार को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में जिम्मेदार अफसरों के कार्यालय में लाइन लगी रही।
विज्ञापन

अब तक 0.12 प्रतिशत हो सकी गणना

जिले में मकानों की सूची व गणना करने का काम 0.12 प्रतिशत पूरा हुआ है जबकि 5 दिन बीत चुके हैं। इन 5 दिन में 5923 प्रगणक मिलकर भी एक प्रतिशत काम पूरा नहीं कर सके हैं। अब तक केवल जेवर तहसील क्षेत्र में 2.30 प्रतिशत काम पूरा हो सका है। बाकी अन्य 11 क्षेत्र में से किसी का काम भी एक प्रतिशत पूरा नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-----------



कहां कितना काम हुआ शुरू
क्षेत्र कुल ब्लॉक शुरू नहीं हुआ काम
बिलासपुर 18 03
जहांगीरपुर 19 12
जेवर 44 17
दनकौर 24 11
रबूपुरा 30 21
यमुना प्राधिकरण 552 424
दादरी 179 147
जेवर 61 51
सदर 62 49
ग्रेनो प्राधिकरण 2313 2174
दादरी पालिका 340 322
नोएडा प्राधिकरण 2281 2270
---नोट: आंकड़े मंगलवार सुबह तक के हैं।

वर्जन
जनगणना के कार्य में लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिन प्रगणकों ने काम शुरू नहीं किया है, उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। साथ ही संबंधित प्राधिकरण को भी निर्देश दिए गए हैं। तय समय के अंदर जनगणना का काम पूरा कराया जाएगा। -मेधा रूपम, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article