{"_id":"6a2d7970a816b82f0a0c5bb1","slug":"cement-free-pathway-built-in-park-aceo-furious-noida-news-c-23-1-lko1064-97444-2026-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: बिना सीमेंट बना दिया पार्क में पाथवे, भड़कीं एसीईओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: बिना सीमेंट बना दिया पार्क में पाथवे, भड़कीं एसीईओ
विज्ञापन
बिना सीमेंट बना दिया पार्क में पाथवे, भड़कीं एसीईओ
- वरिष्ठ प्रबंधक को उद्यान विभाग से हटाया, एजेंसी ब्लैकलिस्ट
-उखाड़कर दोबारा निर्माण के निर्देश दूसरी एजेंसी को दिए गए
फोटो -
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट के सेक्टर-3 स्थित पार्क में लोगों के घूमने के लिए बनाया गया पाथवे खराब गुणवत्ता का पाया गया। एसीईओ श्रीलक्ष्मी वीएस के निरीक्षण में जब हकीकत सामने आई तो इसे उखाड़ दिया गया। अधिकारियों का कहना है कि पाथवे निर्माण में सीमेंट का उपयोग ही नहीं किया। अब एजेंसी मैसर्स अतर सिंह को ब्लैकलिस्ट कर ईएमडी जब्त की जाएगी। वहीं उद्यान विभाग के वरिष्ठ प्रबंधक राम कुमार को चार्ज हटा दिया गया है।
10 दिन पहले ही बने पाथवे और अन्य कामों को देखने के लिए एसीईओ और डीजीएम पहुंचे थे। निर्माण में लापरवाही के अलावा पार्क में आंधी से टूट पेड़ों की टहनियां नहीं हटवाने पर एसीईओ ने नाराजगी जताई। झूले भी टूटे मिले थे। एसीईओ ने पार्क की हालत ठीक करने के साथ पाथवे को दोबारा से बनाने का आदेश किया है। एसीईओ ने बताया कि पौधों की देखभाल तक ठीक से नहीं हो रही थी। पेड़ों के चारों ओर गुड़ाई नहीं की गई। पौधों में पानी व खाद नहीं डाला गया। पेड़ों की छंटाई काफी समय से न करने से स्ट्रीट लाइट व पार्क लाइट भी ढक चुकी थी। दूसरी एजेंसी एसआर एसोसिएट्स से दोबारा निर्माण करने के लिए कहा गया है। डीजीएम विजय रावल और सहायक निदेशक उद्यान ज्ञानेंद्र यादव की देखरेख में दो दिन में पार्क में पाथवे व अन्य काम होंगे।
एसीईओ ने कहा है कि सभी ठेकेदारों को चेतावनी दी गई है कि किसी भी विकास कार्य की गुणवत्ता में खामी नहीं मिलनी चाहिए। ऐसा मिला तो उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। विभागीय अधिकारियों-कर्मचारियों को भी चेताया है कि विकास कार्यों की गुणवत्ता पर नजर रखें। गुणवत्ता में कमी मिलने पर उनके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।