{"_id":"68f542a99db2776dee032d0b","slug":"cement-businessmans-wife-dies-under-suspicious-circumstances-dowry-death-alleged-na-news-c-13-1-lko1072-1435955-2025-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: सीमेंट कारोबारी की पत्नी की संदिग्ध हालात में मौत, दहेज हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: सीमेंट कारोबारी की पत्नी की संदिग्ध हालात में मौत, दहेज हत्या का आरोप
Mon, 20 Oct 2025 01:27 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
Updated Mon, 20 Oct 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
निकिता महाना की फाइल फोटो।
लखनऊ। सीमेंट कारोबारी की पत्नी निकिता महाना (28) की शनिवार देर रात कृष्णानगर स्थित घर में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। घटना के वक्त पति साथ में मौजूद थे। निकिता की बहन ने बहनोई व उनके घरवालों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है।
दिल्ली के मालवीय नगर निवासी निकिता की शादी दिसंबर वर्ष 2022 में कानपुर की जाजमऊ डिफेंस कॉलोनी निवासी सीमेंट कारोबारी से हुई थी। उसका एक मकान कृष्णानगर सेक्टर-डी में भी है। निकिता की बहन मुस्कान ने बताया कि बहनोई व उनके घरवाले निकिता को दहेज में 10 लाख की मांग को लेकर प्रताड़ित करते थे। आरोप है कि शनिवार को निकिता को उसका पति लखनऊ वाले मकान लेकर आया। दोनों पार्टी में शामिल हुए। इसके बाद देर रात निकिता के पति ने ससुराल वालों को फोन कर सूचना दी कि निकिता ने फंदा लगा लिया है। वह उसे प्राइवेट अस्पताल लेकर जा रहे हैं। इस पर मायके वाले भी दिल्ली से रविवार दोपहर लखनऊ पहुंच गए। वे लोग जब अस्पताल पहुंचे तो पता चला कि निकिता की मौत हो गई है। मायके वालों ने निकिता के पति, सास, ससुर और ननद पर दहेज की मांग पूरी न होने के चलते हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। इस संबंध में एसीपी कृष्णानगर विकास पांडेय का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत की सही वजह पता चल सकेगी। (संवाद)