{"_id":"663e2c1fb17383baf30dfcc7","slug":"celebration-at-aap-headquarters-workers-danced-noida-news-c-340-1-del1011-48070-2024-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: आप मुख्यालय में मना जश्न, झूमे कार्यकर्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: आप मुख्यालय में मना जश्न, झूमे कार्यकर्ता
विज्ञापन
कई कार्यकर्ता भावुक हो गए तो कई के आंसू भी निकल आए
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। मुख्यमंत्री केजरीवाल को अंतरिम जमानत मिलने के बाद शुक्रवार शाम आप मुख्यालय में जश्न का माहौल दिखा। ढोल की थाप पर नेताओं से लेकर कार्यकर्ता तक झूमते नजर आए। सभी लोग एक-दूसरे को गले मिलकर व पार्टी का पटका पहनाकर बधाई देते नजर आए। इस अवसर पर मिठाई भी बांटी गई। कुछ कार्यकर्ता बच्चों व परिवार के साथ पहुंचे। वहीं, कई कार्यकर्ता भावुक हो गए तो कई के आंसू भी निकले।
पार्टी मुख्यालय ‘देखो-देखो कौन आया, शेर आया, शेर आया, जेल के ताले टूट गए, केजरीवाल छूट गए’ जैसे नारों से गूंजता रहा। पालम से आए कार्यकर्ता ने बताया कि केजरीवाल के बाहर आने उन्हें पूरी उम्मीद थी। यह सच की जीत है। सच को छिपा सकते हैं, लेकिन पराजित नहीं कर सकते। अन्य कार्यकर्ताओं ने कहा कि केजरीवाल के आने से उनमें नया जोश आ गया है। वे अब और मेहनत से प्रचार में जुटेंगे। पहले चुनाव प्रचार में केजरीवाल को लेकर चिंता होती थी, लेकिन उनके साथ पूरे जोश में प्रचार करेंगे। अब पार्टी से और नए कार्यकर्ता जुड़ेंगे।