फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   CCSU's odd semester exams will be held in November.

Noida News: नवंबर में होंगी सीसीएसयू की विषम सेमेस्टर परीक्षाएं

Wed, 22 Oct 2025 08:37 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 22 Oct 2025 08:37 PM IST
विज्ञापन
CCSU's odd semester exams will be held in November.
कॉलेजों को कोर्स जल्द पूरा कराने के निर्देश, परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (सीसीएसयू) की ओर से सत्र दिसंबर 2025 की विषम सेमेस्टर परीक्षाएं नवंबर के दूसरे सप्ताह में आयोजित की जाएंगी। इस संबंध में विश्वविद्यालय ने सभी विभागों और संबद्ध कॉलेजों को दिशा-निर्देश जारी किए हैं। साथ ही कॉलेजों को निर्देश दिया गया है कि प्रस्तावित परीक्षा कार्यक्रम को ध्यान में रखते हुए कोर्स शीघ्र पूरा कराया जाए।
मिली जानकारी के अनुसार, सीसीएसयू ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा से पहले आंतरिक और प्रयोगात्मक परीक्षाएं अनिवार्य रूप से संपन्न कराई जाएं। जिन विद्यार्थियों के आंतरिक व प्रयोगात्मक अंकों को समय पर विश्वविद्यालय पोर्टल पर अपलोड नहीं किया जाएगा, उनके प्रवेश पत्र जारी नहीं होंगे।
विज्ञापन

मेडिकल और इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों के साथ-साथ सत्र 2025-26 में नवीन प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों को छोड़कर अन्य सभी पाठ्यक्रमों के दिसंबर 2025 की परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। ये फॉर्म 8 नवंबर तक ऑनलाइन भरे जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्धारित तिथि के बाद विद्यार्थी 250 रुपये विलंब शुल्क के साथ 12 नवंबर तक फॉर्म जमा कर सकेंगे। इसके बाद विभाग और कॉलेजों द्वारा परीक्षा फॉर्म का सत्यापन 13 नवंबर तक किया जाएगा और 14 नवंबर तक संबंधित विभागों में जमा कराना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed