{"_id":"6823450499d0d251d503bb3f","slug":"cbse-will-reduce-stress-of-children-started-tele-counseling-after-results-grnoida-news-c-340-1-del1011-90006-2025-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: बच्चों के तनाव को दूर करेगा सीबीएसई, परिणाम के बाद शुरू की टेली काउंसलिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: बच्चों के तनाव को दूर करेगा सीबीएसई, परिणाम के बाद शुरू की टेली काउंसलिंग
विज्ञापन
बच्चों के तनाव को दूर करेगा सीबीएसई, परिणाम के बाद शुरू की टेली काउंसलिंग
-तीन से 28 मई तक मिलेगी सुविधा, टोल फ्री नंबर 1800-11-8004 के जरिए काउंसलरों से जुड़ सकते हैं छात्र
संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। सीबीएसई ने नतीजे जारी होने के बाद छात्रों को होने वाले तनाव को दूर करने के लिए मंगलवार से ही टेली काउंसलिंग देना शुरू कर दिया है। सीबीएसई केंद्रीकृत टोल फ्री नंबर के जरिए काउंसलिंग की सुविधा छात्रों को 13 से 28 मई तक मिलेगी। टोल फ्री नंबर की मदद से देश भर के छात्र कहीं से भी किसी भी काउंसलर से संपर्क कर अपनी समस्याओं का समाधान पा सकते हैं। परीक्षार्थी टोल फ्री नंबर 1800-11-8004 के जरिए हेल्पलाइन पर मौजूद विशेषज्ञों से परामर्श ले सकेंगे। इस नंबर पर देश के किसी कोने के छात्रों के लिए सुबह आठ बजे से रात दस बजे तक निशुल्क काउंसलिंग की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इस नंबर पर फोन ऑपरेटर बच्चों की सामान्य प्रश्नों के जवाब देंगे, जबकि काउंसलर छात्रों की मनोवैज्ञानिक समस्याओं का समाधान करेंगे। 65 प्रिंसिपल, प्रशिक्षित काउंसलर व मनोविज्ञानिक टेलीकाउंसलिंग पर उपलब्ध होंगे। इनमें से 51 भारत में व 14 काउंसलर व प्रिंसिपल नेपाल, जापान, सऊदी अरब, यूएई व कुवैत में हेल्पलाइन पर मौजूद रहेंगे। वहीं, परीक्षा से संबधित किसी भी तरह की जानकारी व परीक्षा के तनाव से लड़ने की तकनीक सीबीएसई की वेबसाइट https://www.cbse.gov.in/cbsenew/Counselling pr.html पर उपलब्ध हेल्पलाइन चिन्ह से प्राप्त की जा सकती है।