फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   CBSE Cluster: Vedant Pathak won two gold medals

सीबीएसई क्लस्टर : वेदांत पाठक ने जीते दो स्वर्ण

Tue, 26 Aug 2025 08:45 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 26 Aug 2025 08:45 PM IST
विज्ञापन
CBSE Cluster: Vedant Pathak won two gold medals
नोएडा। महर्षि विद्या मंदिर बड़ौत में हुई चैंपियनशिप में दो-दो स्वर्ण पदक जीतकर वेदांत पाठक ने शहर का नाम रोशन किया है। कक्षा 12वीं के छात्र वेदांत ने सीबीएसई क्लस्टर खेल प्रतियोगिता में यह जीत हासिल की है। वेदांत ने एथलेटिक्स की 100 मीटर और 200 मीटर स्पर्धाओं में बाजी जीत हासिल की।
विज्ञापन



महर्षि विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य उमेश सिंह सेंगर ने बताया कि प्रतियोगिता मेरठ के बड़ौत स्थित मदर टेरेसा अकादमी में एक हफ्ते पहले शुरू हुई थी। इसमें प्रदेशभर से आए प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। जहां वेदांत ने 100 और 200 मीटर की स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक हासिल किया। उन्होंने बताया कि वेदांत उनके स्कूल का होनहार छात्र भी है, साथ ही एथलेटिक्स में भी वह रोजाना अभ्यासरत रहता है।
विज्ञापन

अब सीबीएसई के नेशनल क्लस्टर में वेदांत दिखाएंगे प्रतिभा
प्रधानाचार्य ने बताया कि पूरे विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है। वेदांत की जीत पूरे नोएडा की उपलब्धि है। उन्होंने बच्चों को खेलों के प्रति प्रेरित करने हेतु घोषणा की कि वेदांत पाठक को फीस में विशेष रियायत दी जाएगी। अब वेदांत नेशनल क्लस्टर चैंपियनशिप के लिए चयनित हो गए हैं। वह नेशनल स्तर की प्रतियोगिता में प्रतिभा दिखाने के लिए तैयारी में वह अभी से जुट गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed