{"_id":"6a5cd0a4f29f9ff6bc08064a","slug":"cbse-cluster-shooting-and-lawn-tennis-competitions-begin-today-1600-players-to-showcase-their-skills-noida-news-c-23-1-lko1064-100597-2026-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: सीबीएसई क्लस्टर शूटिंग व लॉन टेनिस प्रतियोगिता आज से, 1600 खिलाड़ी दिखाएंगे दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: सीबीएसई क्लस्टर शूटिंग व लॉन टेनिस प्रतियोगिता आज से, 1600 खिलाड़ी दिखाएंगे दम
विज्ञापन
- जेपी पब्लिक स्कूल में 20 से 24 जुलाई तक नॉर्थ जोन-1 की पांच दिवसीय प्रतियोगिता
- इलेक्ट्रॉनिक टारगेट सिस्टम पर निशानेबाज आजमाएंगे सटीक निशाना, विजेताओं को मिलेगा राष्ट्रीय स्तर का मौका
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) की ओर से नॉर्थ जोन-1 क्लस्टर शूटिंग और लॉन टेनिस प्रतियोगिता का आगाज सोमवार से होगा। ग्रेनो के सेक्टर स्वर्णनगरी स्थित जेपी पब्लिक स्कूल में 20 से 24 जुलाई तक आयोजित होने वाली इस पांच दिवसीय प्रतियोगिता में करीब 1600 खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। आयोजन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उद्घाटन समारोह में उत्तर प्रदेश सरकार के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री गिरीश चंद यादव मुख्य अतिथि होंगे। प्रतियोगिता में नॉर्थ जोन-1 के विभिन्न राज्यों के स्कूलों के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। शूटिंग स्पर्धा में 850 से अधिक बालिकाएं आधुनिक इलेक्ट्रॉनिक टारगेट सिस्टम पर निशानेबाजी का कौशल दिखाएंगी, जबकि लॉन टेनिस में बालक और बालिका वर्ग के करीब 800 खिलाड़ी मुकाबलों में उतरेंगे।
स्कूल की स्पोर्ट्स एचओडी नीरज सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता के लिए शूटिंग रेंज और खेल मैदानों को सीबीएसई के मानकों के अनुरूप तैयार किया गया है। खिलाड़ियों, कोच, अधिकारियों और अतिथियों के लिए सुरक्षा, चिकित्सा, भोजन, पेयजल और आवास सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। विद्यालय की प्रधानाचार्या मीता भंडुला ने बताया कि आयोजन को सफल बनाने के लिए विभिन्न समितियों का गठन किया गया है। तकनीकी अधिकारी, रेफरी और स्वयंसेवकों की टीमें प्रतियोगिता के सुचारु संचालन में तैनात रहेंगी। सभी मुकाबले सीबीएसई के दिशा-निर्देशों के अनुसार कराए जाएंगे।
अंतरराष्ट्रीय स्तर जैसा मिलेगा अनुभव-
नीरज सिंह ने बताया कि शूटिंग प्रतियोगिता में इलेक्ट्रॉनिक टारगेट सिस्टम के उपयोग से खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं जैसा अनुभव मिलेगा। यह तकनीक निशाने की सटीकता का तुरंत डिजिटल आकलन कर पारदर्शी परिणाम उपलब्ध कराएगी। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लेने का अवसर मिलेगा।