फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   CBI team ravages in Noida for seven hours

सात घंटे तक नोएडा में रही सीबीआई की दबिश

Tue, 31 Dec 2019 02:03 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 31 Dec 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
CBI team ravages in Noida for seven hours
सात घंटे तक नोएडा में सीबीआई टीम ने दी दबिश
विज्ञापन

नोएडा। सेक्टर-61 में एक डुप्लेक्स फ्लैट में सोमवार को करीब सात घंटे तक सीबीआई की टीम ने जांच, पड़ताल की। इसके बाद टीम वापस लौट गई। सूत्रों के मुताबिक, जम्मू कश्मीर में आर्म्स लाइसेंस देने में अनियमितता के मामले को लेकर सीबीआई ने कई शहरों में छापेमारी की है। डुप्लेक्स फ्लैट में यह छापेमारी एक आईएएस यशा मुद्गल के परिवार से जुड़ी संपत्ति पर हुई। सुबह आठ बजे सीबीआई की टीम उक्त फ्लैट पर पहुंच गई थी। उन्होंने परिवार के सदस्यों को सहयोग करने को कहा और दोपहर तीन बजे तक फ्लैट की जांच की। घर के सदस्यों ने बताया कि उन्होंने जांच में पूरा सहयोग किया। उनका यह भी दावा था कि यहां से टीम को कुछ खास हासिल नहीं हो पाया। हालांकि छापेमारी की जानकारी स्थानीय पुलिस व प्रशासन को नहीं दी गई थी। छापेमारी के दौरान सीबीआई के अफसरों को किसी तरह के विरोध का सामना नहीं करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed