फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   CBI investigation should be done for Shahberry incident

शाहबेरी हादसे की हो सीबीआई जांच

Sat, 18 Jul 2020 12:57 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
CBI investigation should be done for Shahberry incident
शाहबेरी हादसे की हो सीबीआई जांच
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट के शाहबेरी में दो साल पहले निर्माणाधीन पांच मंजिला भवन गिरने से नौ लोगों की मौत के मामले की सीबीआई से जांच कराने की मांग उठने लगी है। शुक्रवार को मौके पर एकत्र हुए लोगों ने यह मांग उठाने के साथ दीप जलाकर मृतकों को श्रद्धांजलि दी।
दो साल पहले 17 जुलाई की रात इमारत गिरने से नौ लोगों की मौत हुई थी। उस घटना में मरने वाले निर्दोष लोगों को अब तक न्याय नहीं मिला। शाहबेरी में जिस स्थान पर बिल्डिंग गिरी थी, उसी स्थान पर शुक्रवार शाम 7 बजे क्षेत्रवासी सामाजिक दूरी का पालन करते हुए एकत्रित हुए। घटना की दूसरी बरसी पर मरने वालों को याद किया और दीप जलाकर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान लोगों ने प्राधिकरण, बिल्डर, बैंक, रजिस्ट्री ऑफिस एवं प्रशासन को घटना का जिम्मेदार मानते हुए उनके खिलाफ हल्ला बोल की शुरुआत की। लोगों का कहना था कि नींव कमजोर होने की वजह से बरसात के मौसम में बिल्डिंग गिरी थी। इस मामले की सीबीआई जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन

लोगों का यह भी कहना था कि अभी तक क्षेत्र में सड़क, नाला, सीवर एवं पेयजल की व्यवस्था नहीं की गई है। यदि एक हफ्ते में बुनियादी सुविधाओं को लेकर प्राधिकरण या प्रशासन कोई निर्णय नहीं लेता तो मजबूरन लोगों को हल्ला बोल आंदोलन की शुरुआत करनी पड़ेगी। प्राधिकरण द्वारा बायर्स के फ्लैट या मकान पर किसी प्रकार की सीलिंग या अन्य कार्रवाई किए जाने पर भी आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed