फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Cash and jewelry stolen after breaking the house lock.

Noida News: मकान का ताला तोड़कर नकदी और आभूषण चोरी

Mon, 06 Jul 2026 07:23 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2026 07:23 PM IST
विज्ञापन
Cash and jewelry stolen after breaking the house lock.
मकान का ताला तोड़कर नकदी और आभूषण चोरी
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। मुबारकपुर गांव में चोरों ने मकान का ताला तोड़कर नकदी और आभूषण चोरी कर लिए। घटना उस समय हुई, जब परिवार अलीगढ़ में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने गया हुआ था। सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मुबारकपुर गांव निवासी पूनम परिवार के साथ 2 जुलाई को पैतृक घर अलीगढ़ में शादी समारोह में शामिल होने के लिए गई थीं। इसी दौरान चोरों ने उनके घर को निशाना बनाया। बदमाश मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर घुसे और घर में रखी नकदी तथा कीमती आभूषण समेटकर फरार हो गए। रविवार को जब परिवार वापस लौटा तो घर का ताला टूटा मिला और अंदर सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी और अन्य स्थानों की जांच करने पर नकदी व जेवरात गायब मिले। इसके बाद पीड़िता ने सूरजपुर कोतवाली पहुंचकर घटना की शिकायत दर्ज कराई। कोतवाली प्रभारी उमेश नैथानी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed