{"_id":"68e97203e27740c28b0ddb3c","slug":"case-registered-against-three-na-news-c-5-1-drn1046-809008-2025-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: दहेज उत्पीड़न में पति समेत तीन पर मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: दहेज उत्पीड़न में पति समेत तीन पर मुकदमा दर्ज
Sat, 11 Oct 2025 02:22 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
Updated Sat, 11 Oct 2025 02:22 AM IST
विज्ञापन
कोतवाली पुलिस ने दहेज उत्पीड़न और मारपीट के मामले में हिमाचल प्रदेश के सिरमौर के माजरा थाना क्षेत्र निवासी महिला के पति साबिर, सास नूरजहां, देवर समीर पर संबंधी धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी हिमाचल प्रदेश के अलावा विकासनगर तहसील क्षेत्र के कुंजा में भी रहते हैं।
कोतवाली प्रभारी ने बताया कि नौ अक्तूबर को एक महिला कोतवाली आईं। उन्होंने बताया कि आठ अक्तूबर 2023 को उनका निकाह साबिर से हुआ था। निकाह के दो माह बाद उनके पति, सास नूरजहां और देवर समीर का व्यवहार बदल गया। तीनों कम दहेज लाने के लिए उन्हें ताने देने लगे। पांच लाख रुपये, कार और सोने के हार की मांग करते हैं। तीनों ने उनके साथ गली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी। कार और पांच लाख रुपये के लिए पति ने उनके साथ मारपीट की। उन्हें रात को दो बजे धक्के देकर घर से बाहर निकाल दिया। तीनों आरोपियों के खिलाफ संबंधी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।