फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Case registered against Supertech MD RK Arora

सुपरटेक के एमडी आरके अरोड़ा पर केस दर्ज

Thu, 25 Nov 2021 12:21 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 25 Nov 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
Case registered against Supertech MD RK Arora
नोएडा। सुपरटेक बिल्डर कंपनी के एमडी आरके अरोड़ा के खिलाफ कोतवाली सेक्टर-58 पुलिस ने अमानत में खयानत और जान से मारने की धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज की है। लखनऊ के एक डिस्ट्रीब्यूटर ने बिल्डर पर 53 लाख रुपये का सरिया लेने के बाद भुगतान नहीं करने का आरोप लगाया है। तीन वर्ष से परेशान डिस्ट्रीब्यूटर ने मामले की शिकायत पुलिस कमिश्नर से की थी। कोतवाली सेक्टर-58 पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक कल्याणपुर लखनऊ निवासी रमेश कुमार गुप्ता गगन फेरोटेक और शाकंभरी इस्पात एंड पावर लिमिटेड के सरिया के उत्तर प्रदेश के डिस्ट्रीब्यूटर हैं। रमेश का आरोप है कि उन्होंने वर्ष 2018 में सुपरटेक लिमिटेड को 53 लाख रुपये के सरिया की आपूर्ति की थी। आरोप है कि 3 वर्ष बाद भी इसका भुगतान सुपरटेक की तरफ से नहीं किया गया। पीड़ित ने सुपरटेक के एमडी आरके अरोड़ा से मोबाइल पर कई बार संपर्क किया। लेकिन वह भुगतान के लिए टालमटोल करते रहे। आरोप है कि एमडी ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। इसके बाद इस मामले की शिकायत पुलिस कमिश्नर से की गई थी। एसीपी रजनीश वर्मा ने बताया कि इस मामले में सुपरटेक केएमडी आरके अरोड़ा के खिलाफ कोतवाली सेक्टर-58 में रिपोर्ट दर्ज की गई है और मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed