फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Case on six including builder, director in fraud of 64 lakhs

Noida News: 64 लाख की धोखाधड़ी में बिल्डर, निदेशक समेत छह पर केस

Sun, 14 May 2023 09:53 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 14 May 2023 09:53 PM IST
विज्ञापन
Case on six including builder, director in fraud of 64 lakhs
64 लाख की धोखाधड़ी में बिल्डर, निदेशक समेत छह पर केस
विज्ञापन

- इंटीरियर के काम का भुगतान न करने का आरोप, न्यायालय के आदेश पर हुई कार्रवाई
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। इंटीरियर का काम कराने के बाद भुगतान नहीं देने पर डेली इन्फ्रा प्रालि. के निदेशक, मैनेजर, एलिजेंट विले प्लाट के बिल्डर, निदेशक समेत छह पर धोखाधड़ी आदि की धारा में केस दर्ज किया गया है। पीड़ित ने बिल्डर पर 64 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। पुलिस के कार्रवाई न करने पर पीड़ित ने न्यायालय में गुहार लगाई थी।

अब न्यायालय के आदेश पर बिसरख कोतवाली पुलिस ने डेली इन्फ्रा प्रालि. के निदेशक अशोक अत्री, मैनेजर सुनील, एलिजेन्ट के निदेशक अभय शर्मा, तरूण राज, आरिफ खान व राजकुमार झा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। दिल्ली निवासी मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि वर्ष 2018 के अंत में उनकी व उनके साथी हरस्वरूप की मुलाकात अशोक अत्री से हुई थी। अशोक अत्री ने बताया कि उनका एलिजेंट बिल्डर से समझौता हुआ है। अशोक के कहने पर मनोज ने ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित एलिजेन्ट बिल्डर के प्रोजेक्ट पर 69 लाख रुपये का इंटीरियर का कार्य कर दिया। कई बार रुपये मांगने पर पांच लाख रुपये दिए गए। पहले आरोपी कोरोना काल व लोकडाउन का हवाला देकर टरकाते रहे। पीड़ित का इंटीरियर के काम से संबंधित सामान भी बिल्डर की साइट से वापस नहीं लाने दिया गया। पीड़ित को दो घंटे तक बंधक बनाकर मारपीट भी की गई। रुपये मांगने पर धमकी दी जाती रहीं। बिसरख कोतवाली प्रभारी अनिल राजपूत का कहना है कि न्यायालय के आदेश पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है। े
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed