{"_id":"606a1b598ebc3e590f3cf3e9","slug":"case-on-aap-mla-amanatullah-khan-for-threatening-the-priest-noida-news-noi575274949","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुजारी को धमकाने पर आप विधायक अमानतुल्लाह खान पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुजारी को धमकाने पर आप विधायक अमानतुल्लाह खान पर केस
विज्ञापन
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान के खिलाफ डासना देवी मंदिर के मुख्य पुजारी को धमकाने के आरोप में एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने खान द्वारा एक वीडियो और उस पर लिखे संदेश को संज्ञान में लेते हुए यह कार्रवाई की है।
आप विधायक ने शनिवार को जामिया नगर थाने में शिकायत देकर मुख्य पुजारी यती नरसिंहानंद सरस्वती पर इस्लाम धर्म पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि उनके मोबाइल पर सोशल मीडिया के जरिये एक वीडियो आया, जिसमें नरसिंहानंद सरस्वती अभद्र बयान दे रहे हैं। थाने में शिकायत देने के बाद विधायक ने एक वीडियो बनाया और विवादास्पद बयान दिया था। उसी पर संज्ञान लेते हुए पुलिस ने रविवार को उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की। इससे पहले यती नरसिंहानंद सरस्वती के खिलाफ शनिवार को दिल्ली पुलिस ने संसद मार्ग थाने में धार्मिक भावनाएं भड़काने और अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया था।
विधायक ने यह बयान दिया था
अमानतुल्लाह खान ने वीडियो में कहा था कि भारत में शरिया कानून होता तो पुजारी की गर्दन और जुबान काट दी जाती। चूंकि ऐसा कानून नहीं है, इसलिए पुजारी को देश के कानून के हिसाब से सजा दी जाए।