फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Case of theft of 25 crores: Police collecting evidence of Kislay connection, interrogating drivers

25 करोड़ की चोरी का मामला : किसलय कनेक्शन के सबूत जुटा रही पुलिस, चालकों से पूछताछ

Wed, 16 Jun 2021 12:55 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jun 2021 12:55 AM IST
विज्ञापन
Case of theft of 25 crores: Police collecting evidence of Kislay connection, interrogating drivers
नोएडा। 25 करोड़ की चोरी के मामले में पुलिस किसलय पांडेय के कनेक्शन के सबूत जुटा रही है। इसके लिए नौकरों और चालकों से पूछताछ की जा रही है। वहीं, मास्टरमाइंड गोपाल की तलाश में पुलिस दिल्ली-एनसीआर के अलावा कई अन्य जिलों में भी दबिश दे रही है। दावा है कि बहुत जल्द गोपाल को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

पुलिस सूत्रों के अनुसार, मंगलवार को कई अहम सुराग मिले हैं। किसलय-राममणि के लिए काम करने वाले दो नौकरों और तीन चालकों से पुलिस पूछताछ कर रही है। गोपाल के बारे में भी कई अहम जानकारियां मिली हैं। यह बात सामने आई है कि गोपाल का एक गनर के साथ आना जाना था। इससे उसकी पहचान चालकों व नौकरों से भी हो गई थी। वहीं, पुलिस अधिकारी अभी तक सिल्वर सिटी सोसाइटी के फ्लैट नंबर के बारे में भी कुछ भी बताने से बच रहे हैं। हालांकि, जांच में यह पता चला है कि फ्लैट में चोरी लॉक खोलकर की गई थी और यह पता लगाया जा रहा है कि लॉक ओरिजिनल चाबी से खोला गया था या डुप्लीकेट चाबी बनवाई गई थी। वहीं, किसलय ने मीडिया में आकर खुद के विदेश में होने की बात कही है, लेकिन पिता राममणि अब तक सामने नहीं आए हैं। पुलिस पिता-पुत्र के आपराधिक रिकॉर्ड का पता कर रही है। इसके लिए दिल्ली, गुरुग्राम सहित एनसीआर व देश के अन्य बड़े शहरों की पुलिस से संपर्क में है।
विज्ञापन

गनर साथ लेकर चलते हैं पिता-पुत्र
पुलिस जांच में यह पता चला है कि राममणि पांडेय और किसलय पांडेय हमेशा गनर के साथ चलते हैं। पुलिस को दो गनर के बारे में पता चला है। पुलिस कई स्थानों पर जाकर परिवार के बारे में और जानकारी इकट्ठा कर रही है। पता चला है कि राममणि के परिवार के सदस्य प्रदेश में पुलिस और प्रशासनिक महकमे में तैनात हैं। हालांकि, अन्य भाइयों के साथ राममणि का रिश्ता बेहतर नहीं बताया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

देशभर में संपत्तियों की तलाश में लगी पुलिस
नोएडा-ग्रेनो समेत देशभर में किसलय पांडेय की कहां-कहां पर संपत्ति और अन्य ठिकाने हैं। इसके बारे में पुलिस ब्योरा इकट्ठा कर रही है। 25 करोड़ की चोरी के अलावा अन्य कितनी संपत्ति देश-विदेश में किसलय ने बनाई है, इसके बारे में पुलिस ने आम्रपाली स्थित उसके विला में खोजबीन की है। पाई-1 स्थित सिल्वर सिटी सोसाइटी और जीटा-1 स्थित आम्रपाली ग्रैंड सोसाइटी में प्रतिदिन पुलिस जांच कर रही है।

अमेरिका में है या भारत में किसलय
किसलय का दावा है कि वह तीन वर्षों से अमेरिका में है। हालांकि, सूत्रों का कहना है कि वह इस बीच भारत आता-जाता रहा है। ऐसे में पुलिस उसके सही ठिकाने की भी जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed