फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Case of making rotis by spitting on them at Bilaspur hotel goes viral

थूक लगाकर बन रही थीं रोटियां: होटल के एक कारीगर पर लगा आरोप, मौके से गुजर ने लोगों ने सब देखा... जांच शुरू

Sun, 04 Jan 2026 09:19 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, दनकौर (ग्रेटर नोएडा)
संवाद न्यूज एजेंसी, दनकौर (ग्रेटर नोएडा) Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 04 Jan 2026 09:19 PM IST
सार

ग्रेटर नोएडा के दनकौर में बिलासपुर होटल के कारीगर पर थूक लगाकर रोटी बनाने का आरोप लगाया गया है। मामले का वीडियो वायरल हो रहा है। लोगों में इसको लेकर आक्रोश है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Case of making rotis by spitting on them at Bilaspur hotel goes viral
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI

विस्तार

ग्रेटर नोएडा के दनकौर के बिलासपुर स्थित एक होटल पर काम करने वाले एक कारीगर पर थूक लगाकर रोटी बनाने का आरोप लगाते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो शनिवार रात का है। घटना के समय वहां से गुजर रहे कुछ लोगों ने मौके पर रुककर चुपचाप वीडियो बनाया और बाद में उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

वीडियो सामने आने के बाद लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। सोशल मीडिया पर यूजर्स होटल संचालक और संबंधित कारीगर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि इस तरह की हरकतें न केवल खाद्य सुरक्षा नियमों का उल्लंघन हैं। बल्कि आम जनता के स्वास्थ्य के साथ गंभीर खिलवाड़ भी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कई लोगों ने प्रशासन से ऐसे मामलों में कड़े कानून लागू करने और नियमित जांच की मांग की है। ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं दोबारा न हो। हालांकि, वायरल वीडियो अधिक स्पष्ट नहीं है। दनकौर कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह का कहना है कि फिलहाल उनके पास इस संबंध में कोई औपचारिक शिकायत नहीं पहुंची है। 

विज्ञापन

हालांकि, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। यह मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ। स्थानीय लोग प्रशासन की कार्रवाई का इंतजार कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed