फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Case filed on wife after receiving pornographic video

अश्लील वीडियो मिलने पर पत्नी पर दर्ज कराया केस

Fri, 09 Apr 2021 01:19 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 09 Apr 2021 01:19 AM IST
विज्ञापन
Case filed on wife after receiving pornographic video
ग्रेटर नोएडा/दादरी। दिल्ली निवासी महिला का धर्म परिवर्तन कराकर विवाह करने वाले युवक ने अश्लील वीडियो व अन्य साक्ष्य मिलने के बाद पत्नी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। युवक का कहना है कि तलाकशुदा महिला ने धोखा देकर उससे विवाह किया था। महिला के व्हाट्सएप चैट से युवक को उसके वेश्यावृत्ति में लिप्त होने की जानकारी हुई। आरोपी महिला के खिलाफ कार्रवाई के लिए पीड़ित ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। अब कोर्ट के आदेश पर दादरी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। केस में युवक ने पत्नी की मां और भाई को भी नामजद कराया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, दादरी के एक सेक्टर में रहने वाले युवक ने नौ साल पहले ईसाई धर्म अपना लिया था। युवक ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि वर्ष 2014 में उसकी मुलाकात दिल्ली निवासी आरोपी महिला से हुई थी। महिला ने खुद को अविवाहित बताया था। आरोप है कि महिला ने उसे प्रेमजाल में फंसा लिया और धर्म परिवर्तन कर उससे चर्च में शादी कर ली। कुछ दिन बाद महिला युवक के परिजनों से गाली गलौज और मारपीट करने लगी। आरोपी महिला के परिजनों ने उससे मकान बनाने आदि के लिए सात लाख रुपये भी ले लिए।
विज्ञापन

कुछ दिन बाद एक फाइल में युवक को पत्नी की अन्य युवक के साथ आपत्तिजनक फोटो मिलीं। इसके बाद युवक ने गहनता से पड़ताल की तो पता चला कि महिला का अपने पहले पति से तलाक हो गया था। इसी बीच महिला के व्हाट्सएप चैट से उसके वेश्यावृत्ति में लिप्त होने का पता चला। इसके बाद युवक के घर के दरवाजे पर कोई व्यक्ति एक वीडियो कैसेट छोड़ गया, जिसमें उसकी पत्नी के अश्लील वीडियो मौजूद थे। पुलिस से शिकायत करने के बाद पीड़ित ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed