{"_id":"602aa2ba8ebc3ee939036d28","slug":"case-filed-on-5-accused-in-kidnapping-of-youth-mewat-news-noi565858250","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक के अपहरण में 5 आरोपियों पर मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक के अपहरण में 5 आरोपियों पर मामला दर्ज
विज्ञापन

नगीना। गुरुग्राम-अलवर मार्ग पर स्थित इंडियन पेट्रोल पंप बड़कली पर युवक का अपहरण करने का मामला सामने आया है। पीड़ित वहीद निवासी कुलावट तिजारा की शिकायत पर नगीना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर 5 आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
पीड़ित ने शिकायत में आरोपी शाहिद निवासी नरियाला पटाकपुर समेत अन्य चार लोगों पर अपहरण करने का आरोप लगाया है। पीड़ित वहीद ने बताया कि वह गांव कुलावट से बृहस्पतिवार को अपने बच्चों से मिलने के लिए पिनगवां जा रहा था। जब वह इंडियन पेट्रोल पंप बड़कली पर बाइक में तेल डलवा रहा था, तभी 5 आरोपियों ने उसका अपहरण कर लिया। जब आरोपियों की गाड़ी भादस गांव के समीप पहुंची तो उन्हें एक पुलिस की गाड़ी दिखी। उन्होंने गाड़ी से अपना हाथ बाहर निकाला तो पुलिस ने उस गाड़ी का पीछा कर उन्हें छुड़ा लिया। पीड़ित ने बताया कि वह आरोपी शाहिद को जानता है। नगीना थाना प्रभारी हरि सिंह ने बताया कि इस मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।