{"_id":"5ff0cd1d8ebc3e08bd21f82d","slug":"case-filed-in-kotwali-for-beating-him-out-of-lockup-grnoida-news-noi5575036127","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोतवाली में हवालात से निकालकर पीटने के मामले में केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोतवाली में हवालात से निकालकर पीटने के मामले में केस दर्ज
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। बच्चों के विवाद के बाद पकड़े गए दो युवकों को सूरजपुर कोतवाली में हवालात से निकालकर पीटने के मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एक नामजद और 4 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इस मामले को लेकर बृहस्पतिवार को किसान संगठन ने कोतवाली में धरना-प्रदर्शन किया था। पुलिस ने जल्द कार्रवाई का आश्वासन देकर धरना समाप्त कराया था। अब, पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
सेक्टर-137 स्थित पूर्वांचल रॉयल पार्क सोसाइटी में बुधवार को बच्चों में विवाद के बाद उनके परिजन आमने-सामने आ गए थे। सुमित अवाना और अरुण पाठक पक्ष में झगड़ा हो गया था। पुलिस ने एक पक्ष के सुमित अवाना व रोहित नागर को हिरासत में ले लिया था। सुमित के पिता श्योवीर अवाना का आरोप था कि उन्होंने ही पुलिस को सूचना दी और उनके बेटे को ही हिरासत में ले लिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि अरुण पाठक के एक पुलिस अधिकारी का रिश्तेदार होने के कारण उसके खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई। यह भी आरोप लगाया कि देर रात अरुण पाठक अपने 4 साथियों के साथ कोतवाली पहुंचा और सुमित व रोहित को हवालात से बाहर निकलवाकर बुरी तरह पीटा। गुप्तांग पर भी हमला किया। फ्लैट खाली करने की धमकी भी दी गई थी।
इस मामले को लेकर कई लोगों ने फेसबुक, व्हाट्सएप पर आदि पर कार्रवाई की मांग की थी। लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर भी मुख्यमंत्री और डीजीपी को ट्वीट किया था। अब, पुलिस ने अरुण पाठक और उसके 4 अज्ञात साथियों पर हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मारपीट में दो सरकारी गनर भी शामिल
आरोप है कि सोसाइटी में सुमित अवाना पक्ष से मारपीट करने वालों में अरुण पाठक के साथ दो सरकारी नगर व दो अन्य लोग शामिल थे। वहीं कोतवाली में भी अरुण पाठक व उसके 4 अज्ञात साथियों ने मारपीट की। पुलिस पूरे मामले की जांच की बात कह रही है।