फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Case filed in case of death due to electric shock

Noida News: पानी में करंट उतरने से मौत के मामले में मुकदमा दर्ज

Sat, 20 Sep 2025 07:45 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 20 Sep 2025 07:45 PM IST
विज्ञापन
Case filed in case of death due to electric shock
पानी में करंट उतरने से मौत के मामले में मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

नोएडा। सेक्टर-67 में चार जुलाई को सड़क पर बारिश के पानी में करंट उतरने से मजदूर की मौत के मामले में कोतवाली फेज-3 पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने नोएडा प्राधिकरण के विद्युत विभाग के अज्ञात अधिकारियों व कर्मचारियों पर मुकदमा दर्ज किया है। दादरी के रूपबास निवासी सोनी देवी ने पुलिस से शिकायत की है कि वह परिवार के साथ मामूरा झुग्गी में रहती हैं। उनका बड़ा बेटा प्रियांश उर्फ प्रिंस मजदूरी करता था। सोनी के मुताबिक प्रिंस चार जुलाई को मजदूरी कर घर जा रहा था। नोएडा सेक्टर 67 में बारिश होने के दौरान सड़क पर बारिश का पानी भरा था। उसमें करंट उतर रहा था। इस मामले में नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की। कोतवाली फेज-3 के प्रभारी निरीक्षक ध्रुव भूषण दुबे का कहना है कि मुकदमा दर्ज किया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed