{"_id":"669a95523d3d2358f00b3f5e","slug":"case-filed-against-19-named-and-30-unknown-people-in-firing-case-grnoida-news-c-23-1-vns1013-35678-2024-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: फायरिंग मामले में 19 नामजद व 30 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: फायरिंग मामले में 19 नामजद व 30 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
फायरिंग मामले में 19 नामजद व 30 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज
दूसरे पक्ष ने भी दर्ज कराई रिपोर्ट, मारपीट, तोड़फोड़ व नकदी लूटने का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
रबूपुरा। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत 10 दिन पहले हुई फायरिंग के मामले में नया मोड़ सामने आया है। दूसरे पक्ष की तरफ से भी घर में घुसकर मारपीट करने, तोड़फोड़, नकदी व जेवरात लूटने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की गई है। 10 दिन बाद पुलिस ने भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील कुमार के पिता व भाई समेत 19 नामजद व 30 अज्ञात के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस का दावा है कि दोनों पक्षों की ओर से मुकदमे दर्ज होने के बाद मामले में गहनता के साथ जांच की जाएगी।
गांव भोयरा निवासी रश्मि पत्नी ललित का आरोप है कि 7 जुलाई को कई लोग हथियार लेकर घर में घुस आए। गाली गलौज करते हुए पीड़िता, उसकी सास कामना, ददिया सास त्रिवेणी, देवरानी अंजलि व बच्चे चीकू व धीरू के साथ मारपीट की। बचाव करने के लिए पहुंचे चचिया ससुर नागेंद्र पर भी हमला कर घायल कर दिया। अलमारी में रखे दो लाख रुपये और सोने-चांदी के आभूषण लूटकर फरार हो गए। आरोपियों ने हवाई फायरिंग करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने अमित उर्फ गोलू, रूपचंद, पवन, वचन शर्मा, योगेश, मोहित, दिगंबर समेत 19 लोगों को नामजद व 30 अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
समझौते का दबाव बना रही पुलिस
भाजपा नेता सुनील कुमार का कहना है कि घटना के बाद से ही पुलिस उस पर समझौते का दबाव बन रही थी। समझौता नहीं किए जाने पर पुलिस ने पीड़ित पक्ष के खिलाफ जबरन संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है और जांच के नाम पर दबाव बनाया जा रहा है। पुलिस की कार्रवाई आरोपियों से मिलीभगत को दर्शाती है। अब मामले को लेकर मुख्यमंत्री से गुहार लगाई जाएगी।