फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Case filed against 10 teachers

आदेश नहीं मानने पर 10 अध्यापकों के खिलाफ केस

Fri, 21 Aug 2020 09:57 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
Case filed against 10 teachers
फिरोजपुर झिरका। झिरका खंड के 10 अध्यापकों के खिलाफ ड्यूटी में लापरवाही बरतने का मुकदमा दर्ज किया गया है। फिरोजपुर झिरका थाना पुलिस के अनुसार कोरोना वायरस संक्रमण को ध्यान में रखते हुए सरकार ने अध्यापकों को घर-घर जाकर सर्वे करने के आदेश दिए थे, लेकिन 10 अध्यापकों ने सरकार के आदेश को गंभीरता से नहीं लेते हुए सर्वे रिपोर्ट अपडेट नहीं की।
विज्ञापन

अध्यापकों की लापरवाही मानते हुए जिला उपायुक्त पंकज के आदेश पर खंड शिक्षा अधिकारी इंद्रजीत सिंह मजोका की शिकायत पर नीरज कुमार-साकरस, सुशील कुमार-कामेंडॉ, सुभाष चंद-बघोला, अजय-खेड़ली कला, कमल कुमार-बुचाका, सावंत कुमार-शेखपुर, सतबीर सिंह-बुबल्हेड़ी, गुलाब सिंह, रोशन लाल-झाड़पुरी, प्रदीप कुमार के खिलाफ आदेशों की अवहेलना करना और ड्यूटी में लापरवाही बरतने का मुकदमा दर्ज किया गया है। इस संबंध में फिरोजपुर झिरका थाना प्रभारी सत्यप्रकाश ने कहा कि सभी अध्यापकों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि आदेश अनुसार पुलिस कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed