फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Case file in double murder

बुजुर्ग दंपती हत्याकांड में प्लंबर, पेंटर, बढ़ई और कमेटी संचालक पर केस

Sun, 07 Feb 2021 01:11 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 07 Feb 2021 01:11 AM IST
विज्ञापन
Case file in double murder
ग्रेटर नोएडा। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के चचेरे भाई नरेंद्र नाथ (72) और उनकी पत्नी सुमन नाथ (64) की हत्या मामले में पुलिस ने घर में काम कर चुके प्लंबर, पेंटर, बढ़ई और कमेटी संचालक कपिल पर केस दर्ज किया है। पुलिस ने बहू निधि नाथ की तहरीर पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, आरोपियों व संदिग्धों की तलाश में कई शहरों में ताबड़तोड़ दबिश दी जा रही है। जल्द घटना का खुलासा कर दिया जाएगा। कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की गई है। इनमेें एक ग्वालियर निवासी युवक भी है, जो किसी मेंटेनेंस का काम करने वाली कंपनी से जुड़ा है। एफआईआर में निधि ने आरोप लगाया है कि सभी आरोपी सास-ससुर के मकान में काम कर चुके थे और नरेंद्र ने इन्हें रुपये उधार दिए हुए थे। आरोपियों के साथ नरेंद्र ने बेसमेंट में बैठकर शराब पी। इस दौरान हुए विवाद में ही पहले नरेंद्र और फिर सुमन की हत्या की गई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केवल हत्या का केस दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि लूटे गए सामान की जानकारी मिलने पर धारा भी बढ़ा दी जाएगी।
विज्ञापन

कमेटी पूरी होने के बाद भी संचालक को ब्याज पर दी
बहू ने कमेटी संचालक कपिल को नामजद कराया है। दामाद जतिन का आरोप है कि कपिल के पास नरेंद्र ने कमेटी की निर्धारित अवधि पूरी होने के बाद भी रुपये नहीं लिए थे। कपिल ने नरेंद्र से कहा था कि उन्हें अगर रुपये की जरूरत नहीं है तो वह रुपये उनके पास ही छोड़ दें। इसके लिए वह प्रतिमाह ब्याज का भुगतान कर देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुमन खुद भी फिट रहती थीं और मकान की भी रखती देखभाल
जतिन ने बताया कि सास सुमन बेशक 64 वर्ष की थीं, लेकिन वह योग आदि कर खुद भी फिट रहती थीं, लोगों को भी जागरूक रखती थीं। सास-ससुर मकान में साफ-सफाई, सफेदी, बिजली, फर्नीचर आदि का अक्सर काम कराते थे। इस कारण नरेंद्र की पेंटर, बढ़ई, प्लंबर से भी निकटता हो गई थी। वह उन्हें उधार रुपये भी देते थे। सुमन ने वारदात की रात बेटी व दामाद से बात करते हुए घर में नए पर्दे आदि लाने की भी बात कही थी।
पीजी के लिए 8:24 मिनट पर की अंतिम कॉल
पुलिस के मुताबिक, बेटी और दामाद उनसे दिल्ली में रहने की बात करते थे। वह मकान को किराये पर देने या गर्ल्स पीजी खोलने की योजना बना रहे थे। हालांकि, पीजी के लिए एक व्यक्ति से उनकी बात हुई थी, लेकिन उन्हें यह काम नहीं भाया और उन्होंने इंकार कर दिया था। आखिरी कॉल रात 8:24 बजे हुई थी।

अनूपशहर में दरोगा को कुत्ते ने काटा
वारदात के खुलासे में जिले की कई विशेष टीमें लगी हैं। जिले के अलावा अलीगढ़, अनूपशहर आदि कई शहरों में दबिश दी गई है। अनूपशहर में दबिश के दौरान एक दरोगा को कुत्ते ने भी काट लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed