{"_id":"65c94453d2794ce7900536d4","slug":"case-against-two-including-ravi-kana-for-violating-court-order-noida-news-c-1-lko1064-1401391-2024-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida: स्क्रैप माफिया रवि काना समेत दो पर केस, तलाश में जुटी पुलिस; जानें मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida: स्क्रैप माफिया रवि काना समेत दो पर केस, तलाश में जुटी पुलिस; जानें मामला
Mon, 12 Feb 2024 03:34 AM IST
नोएडा ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
Published by: नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 12 Feb 2024 03:34 AM IST
सार
युवती से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में रवि काना और महकी फरार हैं। कोर्ट के आदेश का उल्लंघन करने पर रवि काना समेत दो पर केस हो गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : गूगल
विस्तार
युवती से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में फरार स्क्रैप माफिया रवि काना व उसके साथी महकी पर कोर्ट के आदेश का उल्लंघन करने पर मुकदमा दर्ज किया गया है। इस मामले के जांच अधिकारी एसीपी टू अरविंद कुमार ने कोतवाली सेक्टर-39 में एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस रवि और उसके साथियों की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन
स्क्रैप माफिया रवि काना, राजकुमार, महकी, आजाद व विकास के खिलाफ कोतवाली सेक्टर-39 में युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म व एससी एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज है। युवती का आरोप है कि रवि काना व उसके साथियों ने नौकरी देने के बहाने उसे जीआईपी मॉल की पार्किंग में बुलाया था। वहां उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया था।
विज्ञापन
इस मामले में पुलिस ने राजकुमार, विकास व आजाद को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं मुख्य आरोपी स्क्रैप माफिया रवि काना व महकी फरार चल रहा है। दोनों के खिलाफ कोर्ट ने 11 जनवरी को गैर जमानती वारंट भी जारी किया था और 23 जनवरी को भगोड़ा घोषित करने की कार्रवाई की गई थी।
विज्ञापन
कोर्ट से गैर जमानती वारंट जारी होने के बाद भी न्यायालय में उपस्थित नहीं होने पर अब एक और मुकदमा दर्ज किया गया है। इस मामले के जांच अधिकारी और नोएडा जोन के एसीपी टू अरविंद कुमार ने रवि काना व महकी के खिलाफ कोतवाली सेक्टर-39 में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।