फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Case against six who committed fraud on court orders

Noida News: न्यायालय के आदेश पर धोखाड़ी करने वाले छह पर केस

Sat, 23 Mar 2024 03:06 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 23 Mar 2024 03:06 PM IST
विज्ञापन
Case against six who committed fraud on court orders
न्यायालय के आदेश पर धोखाड़ी करने वाले छह पर केस
विज्ञापन

नोएडा। न्यायालय के आदेश के बाद धोखाधड़ी करने वाले छह लोगों पर नोएडा पुलिस ने मामला दर्ज किया है। मामला सेक्टर-24 थाने में दर्ज हुआ है। पुलिस को दी शिकायत में शगुन भयाना ने आरोप लगाया है कि उनकी माता नूतन कपूर की मौत 2021 में हो गई थी। पिता और भाई की मौत काफी पहले हो चुकी थी। नूतन कपूर की कई अचल संपत्ति नोएडा में है। उन्होंने सेक्टर-108 स्थित एक प्लॉट को शिकायतकर्ता के नाम वसीयत किया था। पीड़िता का आरोप है कि उनकी मां के देहांत के बाद उनकी भाभी आरती कपूर व उनकी बेटी अर्शिया कपूर की ओर से षड्यंत्र के तहत नोएडा प्राधिकरण में फर्जी दस्तावेज प्रस्तुत कर टीएम कराया गया तथा संपत्ति को 1.10 करोड़ रुपये में रईस अहमद व मोहम्मद राशिद और मोहम्मद आजाद को बेच दिया गया। आरोप है कि इन लोगों ने बैंक में फर्जी तरीके से हस्ताक्षर और फोटो वेरीफाई कराया। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में आरती कपूर, अर्शिया कपूर, रईस अहमद, मोहम्मद रशीद, मोहम्मद आजाद तथा अन्य के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed